खेत में बंधक बनाकर दो दिन तक दलित नाबालिग लड़की से गैंगरेप, किसी तरह भागी

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां एक दलित नाबालिग को खेत में रखकर दो दिन तक उसके साथ दो युवकों ने गैंगरेप रेप किया। नाबालिग जब शौच के लिए निकली थी तक रास्ते से ही दोनों युवको ने उसे अपहरण कर खेत में ले जाकर रखा जहां उसके साथ कई बार गैंगरेप किया गया। साथ ही दरिंदों ने उसके साथ मारपीट भी की। इधर पीड़िता की मां थाने पहुंची तो एसओ ने बदनामी का डर दिखाकर और अभद्रता करते हुए थाने से भगा दिया। दो दिन बाद दरिंदों के चंगुल से छूटकर घर पहुंची पीड़िता ने परिजनों को पूरी घटना बताई और एसओ के न सुनने पर मामला जब सीओ के संज्ञान में आया तब आरोपियों पर गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज हो सकी।

शौच के लिए निकली थी लड़की

शौच के लिए निकली थी लड़की

दरअसल मामला बण्डा थाना क्षेत्र का है जहां 15 जनवरी की शाम दलित नाबालिग घर से शौच करने के लिए निकली थी। पीड़िता की मां के मुताबिक, उसके बाद उसकी बेटी घर नही लौटी। देर रात तक जब बेटी घर नहीं आई तो वह सीधे थाने पहुंची लेकिन थाना एसओ राहुल सिंह ने अभद्रता करते हुए तहरीर लिए बगैर थाने से भगा दिया। उसके बाद वह खुद ही बेटी को तलाशती रही लेकिन बेटी का कुछ पता नहीं चल सका। उसके बाद 16 जनवरी को फिर थाने पहुंची और बेटी की तलाश की गुहार एसओ से लगाई लेकिन उन्होंने फिर बदनामी का डर दिखाया और फिर अभद्रता करके थाने से भगा दिया।

पुलिस ने मां को थाने से भगाया

पुलिस ने मां को थाने से भगाया

मां ने कहा कि 17 जनवरी की रात उसकी बेटी बदहवास हालत में घर पहुंची तो उसने हमें घटना बताई लेकिन पुलिस का रवैया देखकर फिर मेरी हिम्मत थाने जाने की नहीं हुई। कुछ लोगों के समझाने पर थाने पहुंची लेकिन फिर वहां से पुलिस ने भगा दिया। उसके बाद वह 18 जनवरी को सीओ से मिलने पहुंची लेकिन सीओ नहीं मिले। उसके बाद 19 जनवरी को फिर सीओ से मिलकर न्याय की गुहार लगाने की कोशिश की लेकिन फिर भी सीओ नहीं मिले। उसके बाद 20 जनवरी को को सीओ जितेंद्र सिंह मिले, उन्होंने मेरी पूरी बात सुनी ओर आरोपियों पर गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

सीओ ने लिया संज्ञान, मुकदमा दर्ज

सीओ ने लिया संज्ञान, मुकदमा दर्ज

पीड़िता ने बताया कि जब वह घर से निकली और कुछ दूर पर शौच करने के लिए पहुंची तो रास्ते में दूसरे समुदाय के दो युवकों ने पकड़ा और मुंह दबाकर गांव से दूर खेत पर ले जाकर बंधक बनाकर रखा। उसके बाद दोनों युवकों ने कई बार उसके साथ गैंगरेप किया। इतना ही नहीं, दरिंदों ने उसके साथ मारपीट भी की और दो दिन तक खाने के लिए कुछ भी नहीं दिया। खुले खेत मे ठंड से बचने के लिए एक कंबल जरूर दिया था। हर वक्त एक युवक उसके पास रहता था। दूसरा युवक खाने का इंतजाम करता था। लेकिन एक टाइम आया कि एक युवक खाना लेने गया और दूसरा भी उसके पास से हटा और मौका पाते ही वह निकल आई।

वहीं सीओ जितेन्द्र सिंह का कहना है कि मामले मे पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर 376डी एससी एसटी एक्ट व पॉक्सो एक्ट में आरोपी आसिफ और आरिश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+