UP: तमिलनाडु सरकार के मंत्री उदयनिधि स्टालिन पर केस दर्ज मामले पर जानिए क्या बोले डिप्टी सीएम केशव प्रसाद

Uttar Pradesh News: तमिलनाडु सरकार में मंत्री उदयनिधि स्टालिन सहित अन्य के खिलाफ उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के सिविल लाइंस थाने सनातन धर्म पर विवादित टिप्पणी करने के मामले में केस दर्ज किया गया है। इस पूरे मामले पर डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी है।

जानकारी के मुताबिक, जिले के थाना सिविल लाइंस में एडवोकेट राम सिंह लोधी और एडवोकेट हर्ष गुप्ता के द्वारा मुकदमा दर्ज कराया गया है। मुकदमा उदयनिधि स्टालिन पुत्र एमके स्टालिन, युवा कल्याण एवं खेल विकास मंत्री, तमिलनाडु सरकार के खिलाफ दर्ज कराया गया है। मुकदमा विवादित बयान देकर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और विभिन्न समूहों के बीच शत्रुता बढ़ाने के आरोप में किया गया है।

udaynidhi

एडवोकेट राम सिंह लोधी ने बताया कि उदयनिधि स्टालिन ने अपने भाषण में सतानत धर्म की तुलना डेंगू, मलेरिया व कारोना जैसी बीमारियों से की है। इन बीमारियों की तरह सनातन धर्म को भी जड़ से खत्म करने की बात कही गई है। उन्होंने बताया कि पांच सितम्बर को एक समाचार पत्र में उदयनिध के भाषण का समर्थन कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के पुत्र प्रियंक खड़गे द्वारा भी किया गया है।

उदयनिधि के इस बयान से धर्म के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच शत्रुता एवं सौहार्द पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। इसी कड़ी में उदयनिधि एवं प्रियंक खड़गे के विरुद्ध थाना सिविल लाइंस में संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

इस पूरे मामले पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि किसी की भावना आहत हुई है तो वो केस दर्ज करा सकता है। इस देश में इस तरह की टिप्पणियों के लिए कोई जगह नहीं है। ऐसे विवादित बयान सिर्फ और सिर्फ दूरी पैदा करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+