यूपी: उन्नाव में रेलिंग तोड़कर नहर में गिरी कार, 5 लोग लापता

उन्नाव। उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में एक तेज रफ्तार कार पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नहर में जा गिरी। हादसे में कार सवार चार से पांच लोग लापता हो गए। हादसे की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और रेस्क्यू टीम ने नहर में तलाश शुरू कर दी है। बता दें कि हादसे के बाद कार नहर से निकाल ली गई है, जबकि कार सवार युवक लापता है।

A car fell down in canal in Unnao

जानकारी के अनुसार, हादसा उन्नाव के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के गोस कुतुब नहर के पुल पर हुई है। घटना देर रात की बताई जा रही है। यहां एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नहर के पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नहर में गिर गई। घटना की जानकारी काफी देर बाद लोगों को हुई। जानकारी मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए।

बताया जा रहा है कि दुर्घटना के समय कार में चार से पांच लोग सवार थे। वहीं हादसे की सूचना मिलने पर पहुंची रेस्क्यू टीम कार को नहर में ढूंढने का प्रयास कर रही है। वहीं, इस संबंध में जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी बांगरमऊ ने बताया कि कार में चौधरी संदीप सिंह, रामजी गुप्ता, सूरज गुप्ता, मिथुन और अजय गुप्ता सवार बताये जा रहे है। जिनकी तालशा के प्रयास किए जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+