Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

अलीगढ़ में बस पलटने का खौफनाक वीडियो, कई छात्राएं गंभीर

अलीगढ़। यूपी में अलीगढ़ से अकराबाद जा रही प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें आधा दर्जन स्कूली छात्राओं सहित तीन दर्जन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए जिन्हें आनन-फानन में जिला अस्पताल सहित अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है जहां इनका उपचार चल रहा है। बस पलटने की ये तस्वीर वहीं लगे एक ढाबे के सीसीटीवी में कैद हो गई सात सेकंड के वीडियो में बस पलटने की तस्वीरें रिकॉर्ड हो गई।

A bus overturned on the road, many injured

अलीगढ़ से अकराबाद रोड पर आए दिन सड़क हादसों से दो चार होना पड़ता है। प्रशासन है कि होने वाले हादसों से सबक नही ले रहा है। ताजा घटना है पनेठी की जहाँ अलीगढ़ से प्राइवेट बस सवारी लेकर अकराबाद जा रही थी। वही बस के अंदर लगभग आधा दर्जन स्कूली छात्रा सहित तीन दर्जन से अधिक लोग सवार थे। जल्दबाजी में बस चालक गाड़ी को तेज रफ्तार से दौड़ रहा था। इसी के चलते बस अनियंत्रित हो हो गई और सड़क के एक साइड में पलट गई।

A bus overturned on the road, many injured in Aligarh

गाड़ी के अंदर बैठी छात्राओं सहित तीन दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जैसे ही घटना की जानकारी क्षेत्रीय लोगों द्वारा इलाका पुलिस को दी गई तो वहीं घटनास्थल पर पुलिस पहुंच गई जिन्होंने घायलों को जिला अस्पताल पहुँचाया। घायलों को भर्ती कराया गया मगर जिला अस्पताल में भी अव्यवस्थाओं का अंबार देखने को मिला जहां घायलों को ले जाने के लिए स्ट्रेचर नहीं मिला तो वहीं अंदर डॉक्टरों की भी कमी थी जिसके चलते घायलों को मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+