पूर्व फौजी ने नशे में की फायरिंग, बहन की शादी से ठीक पहले भाई की हत्या

बुलंदशहर। यूपी के बुलंदशहर इलाके में शादी समारोह से ठीक पहले खुशी का माहौल उस वक्त गमगीन हो गया जब गांव के ही एक भूतपूर्व सैनिक ने शराब के नशे में फायरिंग कर दी। फायरिंग में एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी इस हत्याकांड के बाद मौके-ए-वारदात से फरार हो गया। आनन-फानन में सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

A brother murdered just before the marriage of sister in Bulandshahr

मामला बुलंदशहर के अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के हजरतपुर गांव का है। यहां 5 फरवरी को मृतक डेबिड के ताऊ की लड़की की शादी थी। गांव में बारात आनी थी, घर में खुशियां थी बहन की शादी से पहले घर में मंगल गीत गाये जा रहे थे। तभी गांव में महेन्द्र भूतपूर्व फौजी ने शराब नशे में गीत गा रही महिलाओं से अश्लील हरकतें करने लगा। इसके चलते महिलाएं अपने घर के लिए चली गई। जैसे-तैसे आसपास के लोगों ने फौजी महेंद्र को उसके घर के एक कमरे में बंद कर दिया।

मगर नशे में धुत महेंद्र ने कमरे में रोशनदान से अपनी डबल बैरल बंदूक से फायरिंग कर दी जिसमें 25 वर्षीय युवक डेविड की मौत हो गई और साथ ही डेविड के साथी हुंकारी भी गोली लगने से घायल हो गया। घायल अवस्था में हुंकारी को जिला अस्पताल से दिल्ली रेफर किया गया है। हत्याकांड की वारदात को अंजाम देने के बाद फौजी महेंद्र मौके से फरार हो गया और मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

जिस गांव में बारात आने की खुशियां मनाई जा रही थी, वह पल भर में मातम पसर गया। गांव में सरेआम हुई फायरिंग से लोग खौफजदा हैं। फिलहाल गांव में पुलिस बल को भी तैनात कर किया गया है। मगर आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। शिकारपुर सीओ रमनपाल सिंह ने बताया कि नेश की हालत में महेन्द्र फौजी ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से डेविड और हुंकारी को गोली मार दी। गोली लगने से डेविड की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हुंकारी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपी अभी फरार है, जिसे जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+