ना RSS ना भाजपा, अकेले दम पर जीतते आ रहे हैं 2002 से चुनाव

गोरखपुर में भाजपा के एक ऐसे उम्मीदवार जिन्हें आरएसएस या भाजपा की जरूरत नहीं, अकेले के दम पर 2002 से लगातार जीतते आ रहे हैं चुनाव

लखनऊ। पूर्वांचल में गोरखपुर को भाजपा के गढ़ के तौर पर जाना जाता है, यहां योगी आदित्यनाथ का काफी दबदबा भी माना जाता है, लेकिन गोरखपुर में एक सीट ऐसी भी है जहां भाजपा की ओर से राधा मोहन दास अग्रवाल 2002 से विधायक हैं और वह बिना आरएसएस व योगी आदित्यनाथ की मदद के लगातार यहां से जीतते आ रहे हैं, पार्टी की राजनीति से इतर मोहनदास अपनी अलग ही छवि के लिए जाने जाते हैं। वह कभी भी रैलियों को संबोधित नहीं करते हैं और लोगों से मिलने के लिए वह अपनी मारूति 800 का इस्तेमाल करते हैं।

radha mohan das

जीत का पूरा भरोसा

गोरखपुर की राजनीति दो ही पक्ष में चलती है एक तो वो जो योगी आदित्यानथ के धड़े के हैं और दूसरे वो जो उनके खिलाफ हैं। अग्रवाल के करीबी सूत्रों का कहना है कि कुछ आरएसएस के प्रचारक राधा मोहन दास के खिलाफ प्रचार कर रहे हैं। बावजूद इसके राधा मोहन दास के प्रचार प्रबंधक का कहना है कि वो कुछ भी करें, राधा मोहन दास को हरा नहीं सकते हैं, भले ही थोड़ा जीत का अंतर कम हो जाए।

लोगों के घर जाकर संपर्क करना ताकत

अग्रवाल लोगों से संपर्क स्थापित करने के लिए उनके पास पहुंचते हैं और वह बूथ लेवल कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात करते हैं, राधा मोहन दास का कहना है कि मुझे लोगों का आशीर्वाद प्राप्त हैं और तमाम कार्यकर्ता मेरे साथ हैं,हालांकि यहां कोई भी आरएसएस स्वयंसेवक नहीं हैं, लेकिन मेरे समर्थक मेरे लिए प्रचार करते हैं और मैं आरएसएस के कार्यकर्ताओं पर निर्भर नहीं हूं, वो लोग बड़ी संख्या में मतदाताओं को भाजपा के लिए लाने में व्यस्त हैं।

अमित शाह करेंगे रोड शो

राधा मोहन दास अग्रवाल ने लगातार 2002, 2007 और 2012 का चुनाव जीता था, सबसे पहले योगी आदित्यनाथ ने उन्हें राजनीति में आने को कहा था, लेकिन अब कहा जाता है कि योगी आदित्यनाथ अपनी तमाम बैठकों में उनका विरोध करते हैं। योगी आदित्यनाथ ने अभी तक अग्रवाल के क्षेत्र में उनके समर्थन में किसी रैली को संबोधित नहीं किया है। हालांकि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह अग्रवाल के क्षेत्र में रोड शो करने के लिए तैयार हैं और योगी आदित्यनाथ भी इस रोड शो का हिस्सा होंगे। वहीं जब राधा मोहन दास से पूछा गया कि योगी आदित्यनाथ आपके लिए प्रचार नहीं कर रहे हैं तो उनका कहना है कि मैंने अभी तक कोई भी जनसभा या नुक्कड़ सभा नहीं की है, मैं लोगों के घर जाता हूं और उनसे मुलाकात करता हूं और यही मेरी असली ताकत है।

इसे भी पढ़ें- होली: 'मोदी' को 'डिंपल' पिचकारी तो 'अखिलेश' को 'गधा' पिचकारी की टक्कर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+