दिल्ली से लापता 15 साल की लड़की नोएडा के मैदान में दफन मिली, घरवालों ने क्यों किया ऐसा?

नोएडा। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की रहने वाली एक नाबालिग लड़की लापता हो गई थी। उसकी लाश अब उत्तर प्रदेश में नोएडा के एक मैदान में दबी मिली है। पुलिस ने इस मामले में उसके परिजनों के खिलाफ जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। दरअसल, परिजनों ने ही उसे चुपचाप वहां दफना दिया था। सफाई में बोले कि, उसने आत्महत्या कर ली थी, इसलिए लाश मैदान में दबा दी।

पुलिस के अनुसार, लड़की की उम्र करीब 15 साल थी। उसकी संदिग्ध मौत को लेकर जब उसके घरवालों से पूछताछ की गई, तो उन्होंने कहा कि, बेटी ने आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद उसे नोएडा में दफना दिया था। वहीं, उनके मोहल्लेवालों ने लड़की के परिवार पर संदिग्ध गतिविधियों का आरोप लगाया है। उनकी मानें तो इस प्रकरण में 'दाल में कुछ काला' है।

a 15 years girl found dead In Noida ground, why her Family Buried the Body

बहरहाल, लड़की की मां ने पुलिस की पूछताछ में कबूला भी है कि, हमने पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए बेटी की लाश को गुपचुप दफनाया था। पुलिस का कहना है कि, जब हम लड़की की मां से पूछताछ कर रहे थे तो उन्होंने अपना कई बार बयान बदला। हालांकि, सख्ती से पूछताछ की तो बोली कि, बेटी ने आत्महत्या कर ली थी और फिर अपने देवर की सहायता से उसकी लाश नोएडा के सेक्टर-15 में कोटला इलाके में दफना दी।

लड़की की मां से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने उसके चाचा से भी पूछताछ की। साथ ही पुलिस उन लोगों को उस जगह पर लेकर गई, जहां पर लड़की की लाश दफनाई थी। तब पुलिस ने लाश खुदवाकर निकलवाई। उसके बाद देर रात सीआरपीसी के सेक्शन-174 के तहत अनुरोध पर, रात में ही उसका पोस्टमॉर्टम करवाया गया। अब इस मामले में जांच जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+