अकाउंट में 99 अरब रुपए देखकर खुशी से 'पगलाया' भानु प्रकाश, भागा-भागा पहुंचा बैंक, कर्मचारियों के भी उड़े होश
UP News: जब कहीं दूर-दूर तक किसी तरह की उम्मीद ना हो और फिर अचानक मोबाइल में बैंक अकाउंट डिटेल से जुड़ा मैसेज आया तो यूपी के भदोही जिले के रहने वाले भानु प्रकाश के होश फाख्ता हो गए। वो मैसेज उनके खाते में 99 अरब रुपए क्रेडिट होने का था। फिर क्या इतने सारे पैसे देखकर भानु खुशी से पगला गया।
दरअसल, भदोही जिले में भानु को जब पता चला कि उसके बैंक खाते में 9900 करोड़ रुपए यानी 99 अरब हैं तो उसे अपनी आंखों पर विश्वास नहीं हुआ। जिसके बाद वो दौड़ा-दौड़ा बैंक पहुंचा और जब यह सूचना बैंक कर्मचारियों को दी तो उनके भी होश उड़ गए।

अरबों रुपए का आया मैसेज
भानुप्रकाश बिंद भदोही जिले के दुर्गागंज के अर्जुनपुर गांव का रहने वाले है, जिसने बीते दिनों 16 मई को अचानक खाते में 99 अरब 99 करोड़ 94 लाख 95 हजार 999 रुपए की बड़ी धनराशि का मैसेज मोबाइल पर देखा। खेती करने वाले शख्स के पास इतनी बड़ी रकम का मैसेज आया तो कोई कुछ समझ नहीं पाया और पूरे इलाके में चर्चाएं तेज हो गई।
बैंक कर्मचारी भी हैरान
भानु प्रकाश का खाता सुरियावां बाजार में स्थित बड़ौदा यूपी बैंक में था, जिसके बाद वो फौरन बैंक पहुंचा और इतनी बड़ी रकम क्रेडिट होने की खबर कर्मचारियों को दी। इसके बाद बैंक कर्मियों ने भी फौरन अकाउंट पर होल्ड लगा दिया।
जानिए क्या हुआ था?
बैंक अधिकारी के मुताबिक ग्राहक का किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) ऋण खाता है और वह एनपीए हो चुका है। इसलिए सॉफ्टवेयर के कारण उसके खाते में गलत जानकारी दिखाई पड़ने लगी थी। गलती की गंभीरता को समझते हुए बैंक ने तुरंत एक्शन लिया और उसे ठीक करने के लिए खाते को होल्ड पर रख दिया।
बैंक के शाखा प्रबंधक रोहित गौतम ने बताया कि, "एक सॉफ्टवेयर गड़बड़ी हुई, जिससे खाते में एक बड़ी राशि का गलत दिखने लगी।" उन्होंने कहा, "हमने भानु प्रकाश को आश्वासन दिया कि प्रदर्शित राशि खाते की एनपीए स्थिति से जुड़े एक सॉफ्टवेयर बग के कारण थी। गलती को सुधारने के लिए तुरंच कदम उठाए गए, और किसी भी संभावित दुरुपयोग को रोकने के लिए खाते को रोक दिया गया है।"












Click it and Unblock the Notifications