90 साल के बुजुर्ग पति ने 85 साल की पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, मौत

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में घरेलू कलह के चलते 90 साल के एक बुजुर्ग ने 85 साल की पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी है। पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी के सिर मे कई वार किए जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई थी। जिसके बाद उसको एक निजी नर्सिग होम मे भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह अपनी पत्नी का पांच दिन से इंतजार कर रहा था। हत्या करने के लिए मौका मिलते ही उसने हत्या कर दी। फिलहाल तहरीर के आधार पर पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

दो साल पहले हुआ था झगड़ा

दो साल पहले हुआ था झगड़ा

घटना कांट थाना क्षेत्र के कमलनैनपुर गांव की है। जहां 90 साल के बुजुर्ग वाहिद ने 85 साल की बुजुर्ग पत्नी किशवरी बेगम की कुल्हाड़ी से काटकर बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या के पीछे की घटना दो साल पहले पति पत्नी के विवाद के बाद पति ने गालियां दी थी जिसके पत्नी ने कहा था कि अब अगर गालियां दी तो दामादों से जूते से तुम्हें मार खिलावाऊंगी। बुजुर्ग पति को यह बात काफी नागवार गुजरी थी जिसके बाद बुजुर्ग पति ने दो साल बाद बदला लिया है।

सिर पर मारी कुल्हाड़ी

सिर पर मारी कुल्हाड़ी

बीती रात वाहिद ने गाली-गलौज के बाद गुस्से मे आकर पत्नी किशवरी बेगम के सिर पर तीन वार किए पहले वार मे महिला की आंख निकल कर जमीन पर गिर गई उसके बाद सिर पर दो और वार किए जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसको रात मे ही एक नीजी नर्सिग होम मे भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने मृतक के दामाद शमशाद की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। मृतक के दामाद श्मशाद के मुताबिक जब उसने अपने ससुर से पूछा कि उसने पत्नी की हत्या क्यों की उसने कहा कि दो साल पहले उसने कहा था कि दामादों से पिटवाएगी इसलिए उसने हत्या की है।

5 दिन से कुल्हाड़ी को संभाल कर रखा था

5 दिन से कुल्हाड़ी को संभाल कर रखा था

पति ने बताया कि उसने पांच दिन से कुल्हाड़ी अपने पास संभालकर रखी थी। जिससे आज उसने अपना बदला ले लिया। वहीं एसपी केबी सिंह ने बताया कि पारिवारिक कलह के चलते एक बुजुर्ग ने अपनी बुजुर्ग पत्नी की कुल्हाड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दी है। आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+