पुलिस अंकल से बच्चे की गुहार! "मेरी फैमिली को मेरी मम्मी से बचा लो", Video देख पसीज जाएगा दिल
उत्तर प्रदेश के अलीगढ से एक नन्ही सी जान का वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो मासूम बच्चा पुलिस अंकल से मदद की गुहार लगा रहा है। बच्चा कहता है कि "मुझे और मेरे पापा को मम्मी रोज मारती हैं, बर्तन धुलवाती हैं, रोज-रोज जेल भेजने की धमकी देतीं हैं।"
बता दें कि पूरा मामला अलीगढ के बन्नादेवी थाना क्षेत्र के सुरक्षा विहार का है। इस वीडियो में पुलिस से मदद की गुहार लगाता बच्चा, यहां रहने वाले अंशुल चौधरी का 7 वर्षीय बेटा 'लक्षाना' है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अंशुल चौधरी की शादी 10 साल पहले हुई थी। अंशुल चौधरी का आरोप है कि उनकी पत्नी का एक व्यक्ति के साथ प्रेम प्रसंग चलता है, जिसके चलते वह आए दिन घर में कलेश करती है और पूरे परिवार को जेल भिजवाने की धमकी भी देती है।

Recommended Video
अंशुल ने बताया कि बच्चों को मारना और उनके परिवार के साथ मारपीट करना महिला का रोज का काम बन गया है। अंशुल के अनुसार, उन्हें डर है कि उनकी पत्नी अपने आशिक के साथ मिलकर कही उन्हें और उनके परिवार को जान से न मार दे। इसलिए उन्होंने अपने पूरे परिवार के साथ मिलकर पुलिस से गुहार लगाई है कि उनके परिवार की सुरक्षा करें।
वहीं घर में आए दिन के कलेश को देख बच्चा भी सहमा हुआ है। नतीजतन बच्चे ने यह वीडियो बनाया है। उधर, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस के आलाधिकारी ने मामले की जांच करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने जानकारी देते हुए यह भी बताया कि आपसी विवाद के चलते महिला पिछले कई महीनों से अपने मायके में रह रही है। नीचे वीडियो में देखिये बच्चा क्या कुछ कह रहा है।












Click it and Unblock the Notifications