Amethi : जुलूस में विवादित नारे लगाने वाले दो नाबालिगों समेत 7 लोगों को हिरासत में लिया गया
बारावफात जुलूस में विवादित नारे लगाने वाले दो नाबालिगों समेत 7 लोगों को हिरासत में लिया गया
Amethi : यूपी के अमेठी में बारावफात के जुलूस का एक वीडियो सामने आया है जिसमें जुलूस में शामिल कुछ युवक और बच्चे चिल्लाते हुए कथित तौर पर "सर धड़ से जुदा" के नारे जोर-जोर से नारा लगाते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं सोमवार को मेरठ पुलिस ने वीडियो वायरल होन के बाद नौ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इसके साथ ही दो नाबालिग समेत कुल सात लोगों को हिरासत में लिया है।

ऐसा ही एक वीडियो राजस्थान से भी सामने आया है। इस वायरल वीडियो में लोग ऐसे ही सिर धड़ से जुदा के नारे लगाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में नाबालिग और नौजवान उछल-उछल कर ये विवादित नारे लगा रहे हैं।
बता दें वहीं अमेठी में जिस इलाके में ऐसा बारावफात के मौके पर जुलूस निकाला गया वहां के स्थानीय लोगों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। उनका आरोप था कि इस जुलूस में शामिल लोगों ने हिंदू बहुल इलाके में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के लिए भड़काऊ नारे लगाए। सांप्रदायिक घटनाओं के आरोपी रोशन अली सिंधी ने 10 से 15 लोगों के साथ मिलकर नारेबाजी की।
गौरलतब है कि अमेठी में मोहम्मद जायसी की दरगाह पर प्रत्येक वर्ष रबीउल अव्वल साधारण तरीके से मनाया जाता रहा है वहीं इस साल सैकड़ों की संख्या में लोगों ने जुटकर जुलूस निकाला। इस साल रैली में एक विशेष समुदाय के लोग काफी आक्रामक नजर आए।
वायरल हुए इस जुलूस का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दर्जनों युवाओं और बच्चें "सर धड़ से जुदा" के आपत्तिजनक नारे लगाते हुए सुनाई दे रहे हैं।
वहीं ऐसा ही एक वीडियो राजस्थान से वायरल हो रहा है जिसमें ऐसे ही लोग उछल-उछल कर नारे लगाते हुए नजर आ रहे हैं।
Sar Tan Se Juda slogans openly raised in a procession in Jodhpur, Rajasthan😡उछल-उछल के लगा रहे Sar Tan Se Juda के नारे😡This is Open Threat to our National Security & Public Order. These Radical Fanatics shud b immediately arrested & booked under National Security Act@HMOIndia pic.twitter.com/J5VKHBtILv
— Jyot Jeet (@activistjyot) October 10, 2022












Click it and Unblock the Notifications