उत्तर प्रदेश: BJP की पहली लिस्ट में रहा OBC कैंडिडेट्स का दबदबा, सबसे ज्यादा 60% उम्मीदवार

लखनऊ, 15 जनवरी। उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में अगले माह यानी फरवरी से विधानसभा चुनाव शुरू होने वाले हैं। आज भारतीय जनता पार्टी ने यूपी के लिए अपनी 107 उम्मीदवारों वाली पहली लिस्ट जारी की, जिसमें 21 नए लोगों को टिकट दिया गया जबकि 20 बीजेपी नेताओं के टिकट काटे गए। पहली सूची के साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर जारी अटकलों पर भी विराम लग गया। इस बार के विधानसभा चुनाव में सीएम योगी गोरखपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे, वहीं डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को प्रयागराज जिले में सिराथू सीट की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

60 percent OBC candidates dominated the first list of BJP for uttar pradesh assembly election 2022

107 बीजेपी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट केंद्रीय मंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता धर्मेंद्र प्रधान ने जारी की। इस दौरान उन्होंने बताया कि उम्मीदवारों में डॉक्टरों, महिलाओं और कई सिटिंग विधायकों का नाम है। इसके अलावा 21 नए चेहरों के साथ चुनावी मैदान में बीजेपी उतरने को तैयार है। पार्टी की पहली लिस्ट पर नजर डालें तो इसमें ओबीसी कैंडिडेट्स का दबदबा ज्यादा दिखाई दिया। लिस्ट में शामिल करीब 60 फीसदी उम्मीदवार पिछड़ी जातियों से ताल्लुक रखते हैं।

यह भी पढ़ें: बीजेपी की पहली लिस्ट: पूरब से लेकर पश्चिम तक माहौल बनाने के लिए कई नामी चेहरों पर लगाया दांव

मालूम हो कि आज 107 नामों की घोषणा की गई जिसमें से 83 सिटिंग विधायक हैं और 63 सिटिंग विधायक को रिपीट किया गया है। इसके अलाला 20 प्रत्याशी बदले गए है और 21 नए चेहरों को स्थान दिया गया है। कुल 107 सीटों में से भाजपा ने महिलाओं के लिए 10 सीटें, ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 44 सीटें और एससी के लिए 19 सीटें रिजर्व की हैं। महिला प्रत्याशियों में सबसे चर्चित नाम बेबी रानी मौर्य का है। वो पहले उत्तराखंड की राज्यपाल थीं। हाईकमान के निर्देश के बाद उन्होंने पिछले साल पद से इस्तीफा दे दिया और यूपी की राजनीति में सक्रिय हो गईं। अब उन्होंने आगरा ग्रामीण से ताल ठोकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+