यूपी: हापुड़ में 6 साल की बच्‍ची से निर्भया जैसी हैवानियत, दरिंदों का स्‍केच जारी

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में तीर्थनगरी गढ़मुक्‍तेश्‍वर की रहने वाली 6 साल की मासूम बच्‍ची के साथ जिस तरह हैवानियत की गई है, उसने दिल्‍ली की निर्भया केस की याद दिला दी है। यहां घर के बाहर खेल रही बच्‍ची का अपहरण कर दुष्कर्म किया गया है। उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। बच्‍ची का इलाज मेरठ के सरकारी अस्पताल में चल रहा है। मीडिया में खबर आने और मेरठ के एडीजी के आदेश के बाद हापुड़ पुलिस जागी है। पुलिस ने आरोपियों का स्केच जारी किया है। उन्हें पकड़ने के लिए 8 टीम बनाई गई है। पुलिस का कहना है कि जल्‍द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Recommended Video

    UP में 6 साल की मासूम से दुष्कर्म, 4 दिन के बाद भी कोई गिरफ्तारी नहीं, स्केच जारी | वनइंडिया हिंदी
    hapur

    जानिए पूरा घटनाक्रम

    घटना 6 अगस्‍त की है। पुलिस ने बताया कि गुरुवार की शाम को एक छह वर्षीय मासूम अपने घर के बाहर खेल रही थी। तभी अचानक बाइक पर आए एक युवक ने मासूम का अपहरण कर लिया और उसको अपने साथ ले गया। जब काफी देर तक मासूम अपने घर वापस नहीं लौटी तो परिजनों और ग्रामीणों ने मासूम को ढूंढने का प्रयास किया लेकिन उसका कही पता नहीं चला। इसके बाद परिजनों ने मामले की सूचना गढ़ कोतवाली पुलिस को दी गई। गढ़ कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर दिया और खुलासे के लिए आठ टीमें लगा दी।

    मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस और परिजनों ने मासूम को काफी तलाश किया लेकिन मासूम का कही पता नहीं चला। जैसे ही सुबह हुई तो परिजनों ने फिर से मासूम की तलाश तेज कर दी और मासूम को तलाशते रहे लेकिन मासूम का फिर भी कही पता नहीं चला। फिर थोड़ी देर बाद परिजनों को सूचना मिलती है कि एक बच्ची बेहोशी की हालत में लहूलुहान जंगल में पड़ी है। इसकी सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस घटना स्थल पर पहुंचे। जंगल में मासूम को बेहोशी की हालत में लहूलुहान देख परिजनों के होश उड़ गए।

    मेडिकल रिपोर्ट जानकर सन्‍न रह जाएंगे

    मेडिकल रिपोर्ट चौंकाने वाली है। डॉक्टरों के अनुसार, प्राइवेट पार्ट डैमेज हो गया है। चोटें इतनी हैं कि सर्जरी करना मुश्किल है। शनिवार को सफल ऑपरेशन कर बच्ची के शरीर से आंत निकालकर मल-मूत्र के लिए दूसरा रास्ता बना दिया गया है। मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक, बच्ची के प्राइवेट पार्ट पर गंभीर चोटें हैं। पीठ पर भी कई चोट हैं। संभवत: खेत में जमीन पर रगड़ने से ऐसा हुआ।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+