यूपी: भाजपा के 6 विधायकों समेत 8 नेताओं को 'अली बुदेश' की धमकी, 10 लाख नहीं दिए तो लाश देखोगे

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 6 भाजपा विधायकों से एक ही व्हाट्सएप नंबर से 10-10 लाख रुपए की फिरौती मांगने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इन तमाम विधायकों के अलावा दो अन्य नेताओं से भी फिरौती मांगी गई है। फिरौती मांगने वाले ने धमकी दी है कि अगर तीन दिन के भीतर यह रकम नहीं दी गई तो पूरे परिवार को जान से मार दिया जाएगा। जानकारी के अनुसार रंगदारी मांगने वाले ने काफी अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया है, जिसके बाद तमाम विधायकों को सुरक्षा मुहैया करा दी गई है और एटीएस व एसटीएफ की टीम इस पूरे मामले की जांच में जुट गई हैं।

तमाम विधायकों को मिली धमकी

तमाम विधायकों को मिली धमकी

व्हाट्सएप पर मिली धमकी के बाद लखनऊ में रह रहे महोली-सीतापुर विधायक शशांक त्रिवेदी ने महानगर कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई है। साथ ही गोंडा से तरबगंज विधायक विनय द्विवेदी हजरतगंज कोतवाली में अपनी शिकायत दर्ज कराई है। वहीं डिबाई विधायक अनीता लोधी को लगातार चौथी बार रंगदारी मांगने वाले ने धमकी दी है। धमकी देने वालों में भोगनीपुर विधायक विनोद कटियार, मीरानपुर कटरा के विधायक वीर विक्रम सिंह को भी धमकी दी गई है।

डीजीपी का दावा जल्द पकड़ेंगे धमकी देने वाले को

डीजीपी का दावा जल्द पकड़ेंगे धमकी देने वाले को

धमकी मिलने के बाद इस मामले में सर्विलांस की भी टीम जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार एक ही नंबर से इन सभी लोगों को धमकी दी गई है। इन लोगों को यह कॉल वायर ओवर इंटरनेट प्रोटोकॉल के जरिए की गई और 10-10 लाख रुपए देने को कहा गया है। डीजीपी ओपी सिंह ने बताया कि सभी को एक ही नंबर से धमकी दी गई है, हम धमकाने वाले के काफी करीब पहुंच चुके हैं।

पैसे नहीं दिए तो लाश देखोगे

पैसे नहीं दिए तो लाश देखोगे

धमकी मिलने के बाद सभी भाजपा विधायकों ने सुरक्षा की मांग की है। धमकी देने वाले का नाम अली बुदेश है, जिसने कहा है कि मैं अली बुदेश भाई हूं, अगर आप अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा चाहते हैं तो तीन दिन के भीतर 10-10 लाख रुपए की व्यवस्था करें। धमकी देने वाले ने कहा है कि मुझे पता है कि आप पैसे की व्यवस्था तबतक नहीं करेंगे जबतक अपने का एक मृत शरीर नहीं देखेंगे, हम वायदा करते हैं कि तीन दिन के बाद हम एक-एक करके सबकी हत्या कर देंगे, आपको पास केवल तीन दिन का समय है, समय को बर्बाद नहीं करें।

दाउद के गुर्गे!

दाउद के गुर्गे!

इस धमकी के बाद विधायक शशांक का दावा है कि धमकी देने वाला दाउद का आदमी है। उनका कहना है कि जिस नंबर से धमकी दी गई है वह अमेरिका के टेक्सस शहर का नंबर है। धमकी देने वाला अली बुदेश दुबई का माफिया और अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहीम का साथी है। आपको बता दें कि इससे पहले सिर्फ अनीता लोधी को धमकी देने का मामला सामने आया था, लेकिन अब कुल 8 लोगों को यह धमकी मिली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+