UP News: ISIS ऑपरेटिव के रूप में काम करने वाले AMU के 6 छात्र गिरफ्तार, बड़े आतंकी हमले की फिराक में थे
उत्तर प्रदेश के आतंकवाद निरोधी दस्ते ने यूपी के विभिन्न हिस्सों से छह संदिग्ध आईएसआईएस गुर्गों को गिरफ्तार किया है। छह में से चार गुर्गों की पहचान रकीब इनाम, नावेद सिद्दीकी, मोहम्मद नोमान और मोहम्मद नाजिम के रूप में हुई है।
गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी अलीगढ़ यूनिवर्सिटी के छात्र संगठन स्टूडेंट्स ऑफ अलीगढ़ यूनिवर्सिटी (एसएएमयू) से जुड़े हैं और एसएएमयू की बैठकों के जरिए एक-दूसरे से जुड़े हुए थे।

अलीगढ़ विश्वविद्यालय के छात्र संगठन के आतंकी नेटवर्क का खुलासा
उत्तर प्रदेश एंटी टेरर स्क्वाड ने बताया कि आरोपी देश में किसी बड़े आतंकी हमले को अंजाम देने की फिराक में थे। यूपी एटीएस द्वारा छह लोगों की गिरफ्तारी से अलीगढ़ विश्वविद्यालय के छात्र संगठन के आतंकी नेटवर्क का खुलासा हुआ है।
रिजवान और शाहनवाज से पूछताछ के दौरान हुआ खुलासा
उत्तर प्रदेश के आतंक निरोधी दस्ते ने दावा किया कि एसएएमयू बैठकें आईएसआईएस की नई भर्ती सेल बन गई हैं। सूत्रों के मुताबिक, अलीगढ़ यूनिवर्सिटी का छात्र भी केंद्रीय एजेंसियों के रडार पर है। पुणे इस्लामिक स्टेट (आईएसआईएस) मॉड्यूल मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) द्वारा गिरफ्तार किए गए रिजवान और शाहनवाज से पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ।
रिजवान और शाहनवाज से पूछताछ के बाद यूपी एटीएस अब तक छह लोगों को कर चुकी है गिरफ्तार
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के कई छात्र देश विरोधी एजेंडा फैलाने में लगे हुए हैं। सोशल मीडिया और आईएसआईएस के अखिल भारतीय नेटवर्क से जुड़े हैं। रिजवान और शाहनवाज से पूछताछ के बाद यूपी एटीएस अब तक छह लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।
यह भी पढ़ें- एएमयू में 34 शिक्षकों की मौत पर वाइस चांसलर ने लिखा आईसीएमआर को पत्र, कहा- कोई खास वैरिएंट तो नहीं फैल रहा?












Click it and Unblock the Notifications