जालौन: तेज रफ्तार ट्रक ने 8 को कुचला, 5 की मौत 3 घायल
जालौन। उत्तर प्रदेश के जालौन में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां तेज रफ्तार ट्रक ने बुधवार को नेशनल हाई-वे के डिवाइडर पर बैठे आठ लोगों को टक्कर मार दी। जिनमें से तीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो ने अस्पताल में जाकर दम तोड़ दिया। जबकि तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को झांसी के एक अस्पताल में भर्ती कराया है।

जालौन के उरई में नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने डिवाइडर पर बैठे आठ लोगों को कुचल दिया। तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। यहां से झांसी रेफर हुए पांच घायलों में से दो लोगों ने रास्ते में दम तोड़ दिया। यह लोग बोलेरो में सवार होकर डकोर से बिठूर में गंगा स्नान करने जा रहे थे। हाई वे पर गाड़ी पंचर होने के कारण सभी लोग डिवाइडर पर बैठे थे जबकि बोलेरो का चालक पंचर गाड़ी का पहिया बदल रहा था।
बता दें कि तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक ने डिवाइडर पर बैठे हुए लोगों को कुचलते हुए निकल गया। इस भीषण हादसे में एक महिला सहित पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications