बलिया में चौथी कक्षा की बच्ची को टीचर ने मारा थप्पड़, मौत

बलिया। स्कूलों के भीतर एक के बाद एक लगातार इस तरह की घटनाएं सामने आ रही है जिसके चलते बच्चों की सुरक्षा को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक स्कूल के भीतर चौथी कक्षा के छात्रा के साथ हिंसा की घटना सामने आई है, जिसके बाद बच्ची की मौत हो गई है। यहां स्कूल के शिक्षक ने बच्चे को तमाचा मारा था, जिसके बाद बच्ची की मृत्यु हो गई है। वहीं घटना के बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

पुलिस ने दर्ज किया मामला

बलिया के एसपी अनिल कुमार ने बताया कि इस मामले में आरोपी शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह मामला बच्चे के माता-पिता की शिकायत के आधार पर दर्ज की गई है। यह मामला बलिया के सेंट जेवियर स्कूल का है जहां मंगलवार को एक टीचर ने चौथी कक्षा की बच्ची को थप्पड़ मार दिया था। बच्ची के परिवार का आरोप है कि थप्पड़ के बाद बच्ची बेहोश हो गई थी, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया जहां बुधवार को उसकी मौत हो गई।

मेरी बेटी को टीचर ने मारा

मेरी बेटी को टीचर ने मारा

बच्ची के पिता संतोष का कहना है कि उनकी बेटी के सिर में अंदरूनी चोट आ गई थी, जिसका बीएचयू में इलाज चल रहा था, जब हमने सिटी स्कैन कराया तो चोट की बात सामने आई। मेरी बेटी को टीचर ने मारा है उसे इसकी सजा मिलनी चाहिए। वहीं आरोपी टीचर रजनी उपाध्याय का कहना है कि बच्ची को मिर्गी की बीमारी थी और वह अक्सर चक्कर खाकर गिर जाती थी, मैंने बच्ची को थप्पड़ नहीं मारा है, क्लास में किसी भी बच्चे से यह पूछा जा सकता है।

दो बार चेतावनी के बाद मारा थप्पड़

दो बार चेतावनी के बाद मारा थप्पड़

मामले की जांच कर रहे इंसपेक्टर जगदीश यादव ने कहा कि पूछताछ में हमे इस बात का पता चला है कि बच्ची क्लास में ड्राइंग कर रही थी, दो बार चेतावनी देने के बाद टीचर ने उसे थप्पड़ मारा था। गौरतलब है कि इससे पहले लखनऊ के उतरेटिाय में सेंट जॉन विएनी स्कूल में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया था, जहां 7 साल के छात्र को टीचर ने बुरी तरह से पीटा था। सीसीटीवी में यह घटना सामने आई थी, जहां दो मिनट के भीतर बच्चे को 50 थप्पड़ जड़े गए थे।

इसे भी पढ़ें- अप्रैल माह से दिल्ली के स्कूल में होगी हैप्पीनेस क्लास, नहीं पढ़ाई जाएगी किताब

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+