शाहजहांपुर में सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा, 4 महिलाओं की मौत, सीएम योगी ने जताया दुख
शाहजहांपुर, 03 जुलाई: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में बड़ा हादसा हो गया, यहां सिलेंडर ब्लास्ट में 4 महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना शाहजहांपुर के कलान थाना इलाके के गांव विक्रमपुर में शनिवार को हुई, जहां शादी के एक दिन पहले मंडप कार्यक्रम के दौरान अचानक गैस सिलेंडर भभक गया और फिर ब्लास्ट हो गया। सिलिंडर फटने से 4 महिलाओं की मौत हो गई। जबकि पांच महिलाओं समेत छह लोग गंभीर रूप से झुलसे हैं, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। शाहजहांपुर में हुए इस हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख जताया है।

जानकारी के मुताबिक विक्रमपुर गांव में रामनिवास यादव की बेटी की रविवार को शादी है। ऐसे में शादी से एक दिन पहले शनिवार को मंडप कार्यक्रम के दौरान महिलाएं खाना बनाने का काम कर रही थी। इस दौरान अचानक सिलेंडर ने आग पकड़ और फिर जोरदार धमाका हुआ, जिसकी चपेट में आकर पूर्व महिला प्रधान सहित 4 महिलाओं की मौत हो गई।
मुख्यमंत्री ऑफिस से जारी किए गए बयान में कहा गया कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने सिलेंडर ब्लास्ट हादेस पर दुख व्यक्त किया है। ट्वीट में लिखा," यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनपद शाहजहांपुर में रसोई गैस सिलेंडर फटने की दुर्घटना में हुई जनहानि पर गहरा शोक प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।"
बताया जा रहा है कि हादस रसोई घर में उस वक्त हुआ, जब महिलाएं वहां एक साथ मिलकर खाना बना रही थी। विक्रमपुर गांव में गांव जैथरा थाना कलान से बरात आनी है। ऐसे में शनिवार को मंडप कार्यक्रम किया जा रहा था। घटना शाम करीब पांच बजे की बताई जा रही है, जब महिलाएं पूड़ी तल रही थीं। इस दौरान सिलेंडर लीक होने से आग लग गई और कार्यक्रम में अफरा-तफरी मच गई। कुछ देर बाद सिलेंडर जोर से फट गया।












Click it and Unblock the Notifications