खाना बनाने के लिए जैसे ही जलाई माचिस, आग के गोले में तब्‍दील हो गया कमरा, 4 झुलसे

सहारनपुर। मंगलवार की दोपहर सहारनपुर में एक हदृयविदारक हादसा हुई। भोजन पकाने के लिए एक महिला ने जैसे ही माचिस जलाई तो पूरे कमरे में आग का गोला उठ गया, जिससे एक महिला समेत एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रुप से झुलस गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। झुलसी महिला की हालत नाजुक बनी है। नगर कोतवाली क्षेत्र की राधा विहार कालोनी निवासी धर्म सिंह का परिवार एक ही कमरे में गुजर बसर करता है। मंगलवार की दोपहर करीब पूरा परिवार एक ही कमरे में बैठा था।

खाना बनाने के लिए जैसे ही जलाई माचिस, आग के गोले में तब्‍दील हो गया कमरा, 4 झुलसे

धर्म सिंह की पुत्रवधु शालू ने खाना पकाने के लिए जैसे ही माचिस की तिल्ली सुलगाई तो पूरा कमरा आग के गोले में तब्दील हो गया। जिससे कमरे में बैठे परिवार के सभी लोगों में चीख पुकार मच गई। आवाज सुनकर मौके पर जमा हुए लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

लेकिन इससे पहले क्षेत्रवासियों ने आग पर पानी डालकर आग को काबू करने का प्रयास किया। इस हादसे में धर्मसिंह, उसका पुत्र अंकित पुत्र धर्मसिंह, शालू पत्नी अंकित तथा अंकित का बच्चा यश गंभीर रुप से झुलस गए। झुलसे सभी लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर शालू की हालत नाजुक बनी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+