सहारनपुर जिला अस्पताल में मोतियाबिंद के ऑपरेशन के बाद 27 मरीजों की चली गई आंख की रोशनी

सहारनपुर, 28 दिसंबर। इंसान की आंख भगवान की दी हुई सबसे बड़ी नियामत होती है। आंखों के बिना जीना बेहद मुश्किल होता है। उत्‍तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के सरकारी अस्‍पताल में एक ऐसा मामला आया है जिसको सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। सहारनपुर के SBD जिला अस्पताल में मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराने वाले करीब 27 मरीजों की डॉक्‍टरों की लापरवाही से आंखों की रोशनी चली गई।

cataract operation

इन सभी लोगों ने इस सरकारी अस्‍पताल में अपनी एक आंख का मोतियाबिंद का आपरेशन करवाया था लेकिन बताया जा रहा है कि 250 रुपये के सरकार लेंस लगाए जाने की वजह से इन्‍होंने अपनी आंख की रोशनी खो दी है। यहां गांव और मोहल्‍लों से आए मरीजों का 2 दिसंबर 2021 को आंखों का मोतियाबिंद का आपरेशन करवाया था और 27 लेंस लगाए गए थे और उन्‍हें डिसचार्ज करके घर भेज दिया गया था।

cataract operation

घर जाने के बाद इन लोगों ने आंख में सूजन और बिलकुल दिखाई ना देने की शिकायत की और जिसके बाद उनके परिजन उन्‍हें अस्‍पताल में दिखाने लाए। लेकिन मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उनको डॉक्‍टरों ने ठीक से देखा तक नहीं और घर वापस भेज दिया। जिसके बाद इनमें से कुछ मरीज अलग प्राइवेट अस्‍पतालों में इलाज करवाने गए और वहीं आठ मरीजों को इलाज के लिए चंडीगढ़ पीजीआई भेजा गया है।

इस मामले में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल और सीएमओ आफिस के सामने हंगामा काटा तब जाकर सुनवाई हुई और जांच का आदेश आश्‍वासन दिया गया। लोगों का आरोप है कि डॉक्‍टरों की लापरवाही से उनकी आंखों की रोशनी गई। हिंदू संगठन के लोग मंगलवार को जिला अस्पताल में पहुंचे और सीएमओ डॉ. संजीव मांगलिक का घेराव किया और दोषी डॉक्‍टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+