अब आगरा से वायरल हुआ यूपी पुलिस का ये वीडियो, फिर से वर्दी हुई दागदार
आगरा। लखनऊ में जहां कॉन्सटेबल द्वारा एप्पल के एरिया मैनेजर की हत्या के बाद यूपी पुलिस की छवि दागदार हुई हैं वहीं प्रदेश के अन्य जिलों की पुलिस ने शायद इससे सीख नहीं ली है। आगरा में पुलिसवालों का जो वीडियो वायरल हुआ है जिसमें दो कॉन्सटेबल वर्दी पहनकर शराब पीते नजर आ रहे हैं। शराब पीने के दौरान किसी ने उनकी वीडियो बना ली सोशल मीडिया पर डाल दी जिसके बाद एक बार फिर यूपी पुलिस की खूब फजीहत हो रही है।

ताजनगरी आगरा में जहां तमाम अधिकारी पुलिस की छवि सुधारने के लिए ऐड़ी चोटी का जोर लगाए हुए हैं वहीं दूसरी ओर सिपाही पुलिस की छवि बिगाड़ने में कोई कसर नहींम छोड़ रहे हैं। बीते शनिवार को सट्टेबाज से वसूली की वायरल वीडियो की जांच के बाद एसएसपी द्वारा दो सिपाहियों को सस्पेंड करने को बमुश्किल एक दिन ही बीत पाया था कि बार मे बैठकर शराब पीते सिपाहियों का वायरल वीडियो एक बार फिर आगरा पुलिस की फजीहत करा रहा है।
मामला थाना सदर के प्रतापपुरा क्षेत्र का है जहां चौराहे पर स्थित एक बार के अंदर बीती रात दो सिपाहियों ने वर्दी की इज्जत को ताक पर रखते हुए जमकर बियर के जाम छलकाए। सिपाहियों को पब्लिक के बीच बावर्दी बैठ कर बियर की कैन पीते हुए देखकर बार संचालक से लेकर वहां शराब पीने वाले तक हैरत में आ गए। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने उनकी बियर पीते हुए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दी जो वायरल हो गई। फिलहाल अभी इस वीडियो पर किसी अधिकारी ने कोई बयान नहीं दिया है।
ये भी पढ़ें- सीएम योगी से सफाईगिरी अवार्ड लेने वाले अधिकारी दफ्तर का सामान साफ कर गायब












Click it and Unblock the Notifications