पीएम मोदी के बर्थडे पर लखनऊ में लगा 110 फीट का कटआउट, 67 किलों के बूंदी से लगा भोग

लखनऊ। पीएम मोदी के 67वें जन्‍मदिन पर देश के अलग-अलग हिस्‍सों में भव्‍य आयोजन किया जा रहा है। तो लखनऊ कैसे पीछे रह सकता है। जी हां लखनऊ में तैयारी जोरों पर है और प्रदेश कार्यालय के पास 1500 किलो वजन का लड्डू बांटने की तैयारी है इतना ही नहीं मंदिर में 105 किलो का दामोदर घंटा भी रखा गया है। वहीं पीएम मोदी के 67वें जन्‍मदिन पर एक समर्थक ने 67 किलो बूंदी के लडडू से भोग लगाने की तैयारी की है।

पीएम मोदी के बर्थडे पर लखनऊ में लगा 110 फीट का कटआउट, 67 किलों के बूंदी से लगा भोग

जानकारी के मुताबिक लखनऊ के नृपेंद्र पांडेय ने इस अवसर को यादगार बनाने के लिए 1500 किलों का लड्डू और 105 किलों का 'दामोदर' घंटा तैयार करवाया है। नृपेंद्र पांडेय ने बताया कि उन्होंने पीएम मोदी के जन्मदिवस के विशेष मौके पर आज अनुष्ठान रखा है। यह अनुष्ठान लखनऊ कलेक्ट्रेट के न्यायेश्वर मंदिर में 17 सितंबर 2017 को दोपहर एक बजे से होगा।

इसमें वह विशेष रूप से तैयार दामोदर घंटा मंदिर परिसर में टांगेंगे। दोपहर एक बजे उसके बजने के साथ ही अनुष्ठान का शुभारंभ होगा। अनुष्ठान में पांच नदी के जल को मिलाकर जलाभिषेक किया जाएगा। नृपेंद्र पोंडय ने बताया कि चूंकि पीएम मोदी अपने जीवन के 67 वसंत पूरे कर चुके हैं, इसलिए इसे यादगार बनाने के लिए 67 किलों के बूंदी के लडडू से भोग लगाया जाएगा।

Recommended Video

    PM Modi बचपन में Actor or Writer बनना चाहते थे । वनइंडिया हिंदी
    मोदी के बर्थडे पर लगा 110 फीट का कटआउट,बंटेंगे 1500 Kg लड्डू

    नृपेंद्र पांडेय ने बताया कि इस मौके को और भी शानदार बनाने के लिए उन्‍होंने पीएम मोदी का 110 फीट का आदमकद कटआउट तैयार करवाया है,‍ जिसे यूपी विधानसभा के मुख्‍य द्वार के सामने लगाया जाएगा। फिलहाल पीएम मोदी के जन्मदिन की तैयारियां पूरी हो चुकी है। बताया जा रहा है कि इस मौके पर सैंकड़ों की संख्या में अधिवक्ता आज कलेक्‍ट्रेट में पीएम मोदी के जन्मदिन को मिलकर मनाएंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+