छोटी बहन से कर रहा था रेप, तभी वहां पहुंची बड़ी बहन रेपिस्ट पर टूट पड़ी
रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में शौच करने के लिए गई नाबालिग लड़की के साथ रेप का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के ही युवक ने नाबालिग लड़की का पीछा किया और उसे पकड़ कर उसके साथ रेप किया। पीड़िता ने घटना की जानकारी पुलिस को दी है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। फिलहाल आरोपी पुलिस की पकड़ से फरार है।

ये है मामला
घटना रायबरेली के हरचंदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। 13 वर्षीय बालिका दोपहर में घर से शौच के लिए गई थी। शौच के लिए वह गांव के पास ही मंशाराम के बाग में गई थी। नाबालिग लड़की के पीछे से गांव का विनोद कुमार पहुंच गया। उसने किशोरी को दबोच लिया और उसके साथ जबरन गलत काम करने लगा। किशोरी चिलाने लगी तो आरोपी ने उसका मंहु बंद कर दिया।

अचानक आ गई बड़ी बहन
आरोपी युवक जब किशोरी की अस्मत को तार-तार कर रहा था उसी समय किशोरी की बड़ी बहन मौके पर पहुंच गई। उसने देखा की एक युवक उसकी बहन के साथ गलत काम कर रहा है तो बड़ी बहन आरोपी युवक पर टूट पड़ी। बड़ी बहन ने आरोपी युवक को पकड़कर पीटना शुरु कर दिया। आरोपी युवक डर गया और वहां से भाग निकला। किसी तरह बड़ी बहन ने छोटी बहन को सहारा देकर उठाया और घर लेकर पहुंची।

थाने में दी तहरीर
बड़ी बहन ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। घटना के बाद परिजन पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे और विनोद के खिलाफ तहरीर दी। थानाध्यक्ष बृजमोहन ने बताया कि रेप व पॉक्सो एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा है। आरोपी की तलाश की जा रही है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications