13 साल की लड़की को मंदिर के पुजारी ने नहीं पीने दिया पानी
गुन्नौर। उत्तर प्रदेश के गुन्नौर में एक 13 वर्षीय लड़की को मंदिर का पानी न पीने देने का मामला सामने आया है। एएनआई के मुताबिक लड़की दलित जाति की है और जब लड़की ने मंदिर का पानी पीने की कोशिश की तो मंदिर के पुजारी ने उसे मना कर दिया।

इस मामले के बढ़ने के बाद मंदिर के पुजारी ने त्रिशूल के साथ लड़की के पिता पर हमला कर दिया। इसके बाद परिवार ने अपना विरोध दर्ज कराया और एससी एंड एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज करके पुजारी को गिरफ्तार कर लिया गया।
उत्तर प्रदेश समेत पूरे देश में दलितों पर हिंसा के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। गुजरात से लेकर देश के अन्य राज्यों में दलितों के खिलाफ हिंसा ने इन दिनों राजनीतिक मोड़ ले लिया है और राजनीतिक पार्टियां इन मुद्दों को भुनाने में लग गई हैं।












Click it and Unblock the Notifications