मुरादाबाद: 11 पुलिसकर्मी सस्पेंड, लापरवाही पर गिरी गाज, विभाग में मचा जबर्दस्त हड़कंप

एसएसपी मनोज तिवारी को अपनी ड्यूटी से गायब रहने और काम के प्रति लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों की सूचना मिली थी। जिसके बाद बुधवार को एसएसपी ने कार्रवाई करते हुए ये कदम उठाया।

मुरादाबाद। यूपी के मुरादाबाद में एसएसपी मनोज तिवारी ने ड्यूटी से गायब रहने वाले पुलिसकर्मियों व उनकी कार्यप्रणाली में घोर लापरवाही को लेकर बड़ा एक्शन लिया है। बुधवार को जिले के 11 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। एसएसपी द्वारा लिए गए इतने बड़े एक्शन के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है।

मुरादाबाद: 11 पुलिसकर्मी सस्पेंड, लापरवाही पर गिरी गाज, विभाग में मचा दबरदस्त हड़कंप

एसएसपी मनोज तिवारी को अपनी ड्यूटी से गायब रहने और काम के प्रति लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों की सूचना मिली थी। जिसके बाद बुधवार को एसएसपी ने कार्रवाई करते हुए ये कदम उठाया।

मुरादाबाद: 11 पुलिसकर्मी सस्पेंड, लापरवाही पर गिरी गाज, विभाग में मचा दबरदस्त हड़कंप

जिन्हें किया गया है सस्पेंड

हजरतगढ़ी थाने के कांस्टेबल रवि कुमार, भगतपुर थाने में एक चोरी की घटना होने पर ड्यूटी में लापरवाही करने में कपिल तोमर, सुनील कुमार, थाना कटघर से लगातार गायब रहने पर बाबूराम, डायल 100 के हैड कांस्टेबल धीर सिंह के लगातार अनुपस्थित रहने व सिविल लाइन थाने के फॉलोवर अशोक यादव और मोहम्मद शमीम को लगातार ड्यूटी से गायब रहने और आजाद शर्मा को विवेचना के दौरान लापरवाही, सुनील कुमार व राम कुमार को ड्यूटी में लापरवाही करने के बाद निलंबित कर दिया गया।

वहीं कटघर थाने में एक नाबालिक लड़की को 6 दिनों तक जांच के नाम पर बैठाए जाने के मामले में उप निरीक्षक आदेश कुमार को भी सस्पेंड किया गया है। एक साथ इतनी बड़ी निलबंन की कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+