खुलेआम रिश्वत लेते दरोगा का वीडियो हुआ वायरल, उन्नाव पुलिस बोली- जांच करेंगे

Unnao news, उन्नाव। रिश्वत का खेल रुकने का नाम नहीं ले रहा है। खुलेआम कोतवाली के अंदर पुलिस रिश्वत लेकर फरियादियों का शोषण कैसे करती है, यह बताने के लिए वायरल वीडियो काफी है। वायरल वीडियो में कोतवाली में तैनात दरोगा को फरियादी से रिश्वत लेते हुए देखा जा सकता है। मामला गंगाघाट कोतवाली का है।

video of taking bribe by police officer went viral in Unnao

वायरल वीडियो में कोतवाली क्षेत्र में तैनात दरोगा सुबोध फरियादी से रिश्वत लेता दिखाई पड़ रहा है। सौदेबाजी के अनुसार, पीड़ित दरोगा को ₹2000 के नोट दे रहा है लेकिन वह और भी मांग करता है। इस दौरान पीड़ित और दरोगा के बीच बातचीत भी होती है। गौरतलब है गंगाघाट कोतवाली आए दिन विवादों में बना रहता है। भू माफिया, नशीली पदार्थों का विक्रय कटरी क्षेत्र में बड़े पैमाने पर होता है। जो पुलिस के लिए एक चुनौती है।

इस संबंध में बातचीत करने पर कोतवाली प्रभारी गंगा घाट ने बताया कि वीडियो लगभग चार माह पुराना बताया जा रहा है। जो जांच का विषय है। वहीं क्षेत्राधिकारी नगर उमेश चंद त्यागी ने बातचीत के दौरान बताया कि वीडियो संज्ञान में आया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+