पति जेल में है और पत्नी की करा दी जबरन दूसरे से शादी, न्याय न मिलने पर अब मांग रही इच्छामृत्यु
उन्नाव। यूपी के उन्नाव में एक दुष्कर्म पीड़िता ने राष्ट्रपति व मुख्यमंत्री से इच्छामृत्यु की मांग की है। दुष्कर्म पीड़िता ने कहा कि न्याय मांगते-मांगते वह थक चुकी है। पुलिस आरोपी का ही साथ दे रही है। इसलिए वह राष्ट्रपति व मुख्यमंत्री से इच्छामृत्यु की मांग करती है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर न्याय मांगा है। दुष्कर्म पीड़िता के अनुसार पुलिस अधीक्षक ने न्याय मिलने का आश्वासन दिया। इधर अचलगंज थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बिना तलाक के जबरन करा दिया शादी
घटना अचलगंज थाना क्षेत्र निवासी दुष्कर्म पीड़िता ने बताया कि उसका पति जेल में है। उसके तीन साल का पुत्र है। पति के जेल जाने के बाद से वह अपने मायके में रह रही है। मायके में मोहल्ला निवासी गोविंद कुशवाह पुत्र ने पति को छुड़ाने का आश्वासन देकर उसे धोखे से दिल्ली ले गया। जहां गोविंद ने उसकी सहमति के बिना गलत काम किया। दिल्ली से वापस आने के बाद उसने अचलगंज थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई लेकिन अचलगंज पुलिस से न्याय नहीं मिला। दुष्कर्म पीड़िता के अनुसार गोविंद व उसके परिवार वालों ने पुत्र के साथ गलत करने की धमकी देकर कोर्ट में उसकी शादी गोविंद से करा दी। जबकि अभी उसका जेल में बंद पति से तलाक भी नहीं हुआ है।
सौ नंबर ने छुड़ाया, अचलगंज थाना पुलिस ने भगाया
पीड़िता ने बताया कि विगत 28 जून को गोविंद के परिवार वाले उसे घर में बंद करके मारा पीटा और बंद करके चले गए। इस संबंध में उसने 100 नंबर को डायल करके घटना की जानकारी दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची सौ नंबर पुलिस ने उसे छुड़ाया था। जिसकी तहरीर लेकर अचलगंज थाने गई। लेकिन वहां से उसे भगा दिया गया। न्याय ना मिलने के कारण वह इच्छामृत्यु की मांग कर रही है। इस संबंध में बातचीत करने पर अचलगंज थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications