Unnao SBI में सांड के घुसने का Video Viral, लोगों ने किए ऐसे कमेंट्स, हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे आप
UP Unnao News: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जनपद में स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की शाखा में घुसे एक सांड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद नेटीजंस द्वारा तरह-तरह के कमेंट किया जा रहे हैं।
कमेंट पढ़ने के बाद लोग हंसते-हंसते लोटपोट हो रहे हैं। यह वायरल वीडियो उन्नाव जनपद के शाहगंज एसबीआई ब्रांच का बताया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि सांड दोपहर 12:00 बजे बैंक में घुसा था। हालांकि वन इंडिया हिंदी द्वारा वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं की जाती है।

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि बैंक में घुसकर सांड इधर-उधर डाल रहा है और लोग शोर मचा रहे हैं। ब्रांच में घुसे सांड को निकालने के लिए सुरक्षा कर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी उसके बाद बैंक का कार्य प्रारंभ हुआ।
पढ़ें लोगों ने क्या किया कमेंट
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अरुण अरोरा नामक एक एक्स यूजर ने लिखा है कि 'एसबीआई वाले लंच पर नहीं गए?'। इसी तरह मनीष कुमार वर्मा ने लिखा है कि 'इसको किसी ने बोल दिया होगा कि 15 लाख आ गए खाता चेक करने आया होगा।'
जसविंदर सिंह ने लिखा है 'बेचारा महंगाई से परेशान होकर अपना एचडी तुड़वाने आया होगा।' वाहिद ने लिखा है कि 'सांड है तो क्या हुआ उसको बोलना लंच ब्रेक चल रहा है थोड़ी देर बाद आए।' विजय ने लिखा है 'भाई वह अपना चारे का पैसा लेने आया है जो योगी जी ने खाते में भेजा था।'
देखें Video-
कमेंट करने वाले में अधिकतर लोगों का यही कहना है कि लंच ब्रेक के बाद आना। कमेंट से अभी स्पष्ट होता है कि बैंक कर्मियों द्वारा अक्सर लंच ब्रेक का बहाना बनाकर लोगों को वापस कर दिया जाता है, जिसके चलते अधिकतर लोग इसी बात को लेकर अपनी भड़ास निकाले हैं।












Click it and Unblock the Notifications