UP News: 'पैसा ही पैसा होगा...', रुपए डबल करने का लालच देकर करोड़ों की ठगी कर भागी कंपनी, अब पछता रहे लोग
UP News: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जनपद से 15 दिन में रुपए डबल करने का लालच देकर एक चिटफंड कंपनी संचालकों द्वारा कई लोगों से करोड़ों की ठगी की गई। बताया जा रहा है कि कंपनी के लोगों द्वारा शेयर मार्केट और ट्रेडिंग में रुपए लगाने की बात कह कर रुपए जमा कराए गए थे।
शुरुआती समय में कुछ लोगों को कंपनी द्वारा रुपए डबल करके वापस लौटा दिए गए ऐसे में लोगों का लालच बढ़ गया और लोग अपने गहने तक गिरवी रखकर कंपनी में रुपए जमा कर दिए। इसके अलावा कुछ लोगों ने अपने रिश्तेदारों से भी पैसा लगवा दिया था।

रुपए लगाए जाने के बाद काफी लोगों के रुपए लेकर कंपनी संचालक कंपनी बंद करके फरार हो गए। एक व्यक्ति लोगों के पकड़ में आया तो उसके द्वारा लगातार निवेश करने वाले लोगों को आश्वासन दिया जा रहा था।
एक-दो दिन करके लोगों को लगातार टरकाया जा रहा था ऐसे में लोगों ने कंपनी के कार्यालय पर हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची उसके बाद मामले की जानकारी ली गई। पुलिस द्वारा इस मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया गया उसके बाद लोग शांत हुए।
यह पूरा मामला उन्नाव जनपद के बांगरमऊ थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि बांगरमऊ थाना क्षेत्र के गंज मुरादाबाद में अरबाज इंटरप्राइजेज नाम से एक चिटफंड कंपनी का रजिस्ट्रेशन हुआ था। कंपनी द्वारा लोगों को 15 दिन में रुपए डबल करने की बात कही गई थी।
कई महिलाओं ने गहने रख दिए गिरवी
बताया जा रहा है कि कंपनी के लोगों द्वारा 10 से 15 दिनों में कुछ लोगों के रुपए डबल करके वापस लौटा दिए गए। ऐसे में ग्रामीणों का कंपनी के ऊपर भरोसा हो गया। भरोसा होने के बाद लोग कंपनी में अपना पैसा निवेश करने लगे।
मामले की जानकारी होने के बाद महिलाएं भी पीछे नहीं हटाने वाली थी और महिलाओं ने अपने गहने गिरवी रखकर यह सोचते हुए कंपनी में रुपए लगा दिए की दोगुने रुपए मिलने पर वह अपने गहने वापस ले लेंगी। कंपनी द्वारा रुपए लेकर फरार होने के बाद महिलाएं भी काफी परेशान हैं।
फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस का कहना है कि 4 महीने पहले कुछ लोगों द्वारा लूट की सूचना दी गई थी। उसे मामले में लोगों की तहरीर पर केस दर्ज किया गया था। अब जिन लोगों द्वारा ठगी की जानकारी दी गई है उसे आधार पर भी केस दर्ज करते हुए कार्रवाई की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications