उन्नाव रेप केस: कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ पीड़िता की चाची का अंतिम संस्कार, चाचा ने दी मुखाग्नि
उन्नाव। उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की चाची का शव बुधवार को भारी पुलिस सुरक्षा के बीच गांव पहुंचा। इसके बाद शव को शुक्लागंज गंगाघाट ले जाया गया, जहां पीड़िता के चाचा महेश सिंह ने मिश्रा घाट पर अपनी पत्नी की चिता को मुखाग्नि दी। बता दें कि हाईकोर्ट ने दुष्कर्म पीड़िता की चाची के शव का अंतिम संस्कार करने के लिए चाचा को एक दिन की शॉर्ट टर्म बेल दी थी। वो बुधवार सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक पैरोल पर रहेंगे।

पीड़िता की चाची का शव मंगलवार की देर शाम को उन्नाव के माखी गांव पहुंच गया था। बुधवार सुबह करीब 11 बजे मिश्रा घाट पर उनका अंतिम संस्कार हुआ। बता दें कि जिला प्रशासन ने रास्ते के साथ ही घाट पर भी सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं। इस दौरान पीड़िता के चाचा अंतिम संस्कार के लिए रायबरेली जेल से सीधे मिश्रा घाट लाया गया, जहां उन्होंने चाची की चिता को मुखाग्नि दी। वे बीजेपी विधायक व रेप केस के आरोपी कुलदीप सिंह सेंगर के भाई के ऊपर जानलेवा हमले के आरोप में जेल में सजा काट रहे हैं।
चाचा की तहरीर पर सीबीआई ने दर्ज किया है एफआईआर
उन्नाव रेप पीड़िता के साथ रविवार को रायबरेली में हुए एक्सीडेंट मामले में सीबीआई ने 25 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है। इसमें नौ लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। आरोपियों में एक अरुण सिंह को योगी सरकार में कृषि राज्य मंत्री रणवेंद्र सिंह उर्फ धुन्नी सिंह का दामाद बताया जा रहा है। रेप पीड़ित के परिजनों का कहना है कि यह वही अरुण सिंह हैं, जो मंत्री के दामाद हैं और नवाबगंज से ब्लॉक प्रमुख हैं।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications