VIDEO: 'अगर पुलिसवाले ने आपसे पैसे लिए तो काम भी होगा...' , बयान देकर बुरे फंसे उन्नाव के SI Umesh Tripathi

उन्नाव, 20 दिसंबर: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में तैनात सब इंस्पेक्टर उमेश त्रिपाठी ने 'पुलिस की पाठशाला' में ऐसा बयान दिया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। उन्होंने न सिर्फ पुलिस विभाग में घूसखोरी को पुख्ता किया है बल्कि ये भी कहा कि अगर पुलिसवाले पैसा लेते हैं तो काम जरूर करते हैं। वायरल वीडियो में सब इंस्पेक्टर उमेश त्रिपाठी कहते हैं, ''अगर पुलिस ने आपसे पैसे ले लिए और कह दिया कि काम करेंगे तो करेंगे और कोई भी विभाग चले जाओ, पैसा ले लेगा तो रुला देगा।'' उन्नाव के एसपी दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच सीओ बीघापुर को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Recommended Video

    अगर पुलिसवाले ने आपसे पैसे लिए तो काम भी होगा..' , बयान देकर बुरे फंसे उन्नाव के SI Umesh Tripathi
    SI Umesh tripathi ने 'पुलिस की पाठशाला' में दिया ये ज्ञान

    SI Umesh tripathi ने 'पुलिस की पाठशाला' में दिया ये ज्ञान

    उमेश त्रिपाठी बीघापुर कोतवाली में तैनात सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं। जानकारी के मुताबिक, बीघापुर के एक स्कूल में 'पुलिस की पाठशाला' कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सब इंस्पेक्टर उमेश त्रिपाठी ने कहा, ''आप यही देखिए मास्टर साहब लोग हैं, अपने घर में रहते हैं, पढ़ाते हैं, 6 महीना छुट्टी में कट जाती है, कहीं कोरोना आ गया तो साल भर आएंगे नहीं और हम लोग कोरोना आ गया तो भी ड्यूटी पर थे।''

    'पुलिस ने पैसे लिए तो काम भी करेंगे'

    'पुलिस ने पैसे लिए तो काम भी करेंगे'

    इस दौरान SI Umesh tripathi ने कहते हैं, ''पुलिस से अच्छा कोई विभाग नहीं है, आज भी कोई सबसे ईमानदार है तो वह पुलिस है, अगर पुलिस ने आपसे पैसे ले लिए और कह दिया कि काम करेंगे तो करेंगे और कोई भी विभाग चले जाओ पैसा ले लेगा तो रुला देगा।'' एसआई उमेश त्रिपाठी जब यह पाठ पढ़ा रहे थे तो वहां मौजूद पुलिस अधिकारी हंस रहे थे।

    सोशल मीडिया पर वायरल हुआ सब इंस्पेक्टर का वीडियो

    सोशल मीडिया पर वायरल हुआ सब इंस्पेक्टर का वीडियो

    बताया जा रहा है कि एसआई उमेश त्रिपाठी का यह वीडियो 10 दिन पुराना है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो सामने आने के बाद उन्नाव के एसपी दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच सीओ बीघापुर को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+