उन्नाव रेप केस: एसपी ने पीड़िता की बहन से कहा- यहां खड़े होकर फिल्म बनवा रही हो
उन्नाव। उन्नाव रेप पीड़िता के अंतिम संस्कार से पहले परिजन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने पर अड़े हैं। पीड़िता की बहन का कहना है कि सीएम योगी के आने से पहले शव का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। न्यूज18 हिंदी की खबर के मुताबिक, इसी बीच मौके पर मौजूद एसपी ने पीड़िता की बहन से घर के अंदर चलकर बात करने के लिए कहा। जब वह नहीं मानी तो एसपी ने पीड़िता की बहन से गुस्से में कहा कि 'यहां खड़े होकर फिल्म बनवा रही हो'।

सरकारी नौकरी की मांग
पीड़िता की बहन का भी कहना है कि जब तक सीएम योगी नहीं आएंगे तब तक वह शव के पास से वह नहीं हटेगी। पीड़िता की बहन ने सरकारी नौकरी की मांग की है। उसने योगी सरकार से मांग करते हुए कहा है कि उसे सरकारी नौकरी दी जाए।

25 लाख मुआवजा, सरकारी घर देने का ऐलान
यूपी सरकार ने पीड़िता के परिवार के लिए 25 लाख रुपए के मुआवजे का ऐलान भी किया था। इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पीड़िता के परिवार को घर देने की भी घोषणा की गई। सीएम योगी ने बच्ची की मौत पर परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि हम इस केस को फास्ट ट्रैक कोर्ट में ले जाकर आरोपियों को जल्द से जल्द कड़ी सजा दिलाने का प्रयास करेंगे।25 लाख मुआवजा, सरकारी घर देने का ऐलान

दादा-दादी की समाधि के पास दफनाया जाएगा शव
बता दे, पीड़िता के शव को घर से उनके दादा-दादी की समाधि के पास ही दफनाया जाएगा। गांव में भारी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात कर दिया गया है। दमकल की गाड़ियां भी मौके पर मौजूद हैं। वहीं, गांव में पुलिस-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी सुबह से ही डेरा डाले हुए हैं।

हैदराबाद कांड के आरोपियों की तरह दो सजा
पीड़िता के पिता ने बेटी के लिए इंसाफ की गुहार लगाते हुए कहा, जिस तरह हैदराबाद कांड के आरोपियों को मारा गया ऐसे ही हमारी बेटी के दरिंदों को दौड़ा-दौड़ाकर मारा जाना चाहिए या फिर फांसी दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि आरोपियों को सजा मिलने के बाद बेटी की आत्मा को शांति मिलेगी।

अपराधियों के बीच कानून को कोई डर नहीं: मायावती
बसपा सुप्रीमो मायावती ने शानिवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात और ज्ञापन सौंपा। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यूपी में अपराधियों के बीच कानून का कोई डर नहीं है। दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि आप खुद एक महिला होने के नाते, यूपी के राज्यपाल को इस मामले में तुरंत ध्यान में रखना चाहिए। स्थिति का जायजा लेने के लिए उसे यूपी के सीएम और यूपी पुलिस से मिलना चाहिए। उन्होंने राज्यपाल से कहा कि आप एक महिला भी हैं और गवर्नर भी हैं। आप संवैधानिक दायित्व का निर्वहन करें और यूपी सरकार पर सख्ती दिखाएं। मुख्यमंत्री और पुलिस के मुखिया को बुलाकर देखें कि महिलाओं के खिलाफ लगातार क्यों हो रहे हैं?
-
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा? -
Gold Rate Today: सोने के दामों में लगातार गिरावट जारी, अब इस भाव में बिक रहा है 22K और 18k गोल्ड रेट -
West Bengal Elections 2026: '₹1000 करोड़ की डील', ओवैसी ने तोड़ा हुमायूं कबीर से गठबंधन, क्या है वजह? -
'पति के साथ काम करूंगी', शादी करते ही टॉप एक्ट्रेस का बर्बाद हुआ करियर, बदले तेवर और डूब गया स्टारडम -
Bihar में का बा? CM कौन होगा? BJP की बैठक से पहले सम्राट चौधरी-श्रेयसी सिंह को क्यों दिल्ली बुलाया? -
RR vs RCB: टॉस के बाद फिर से बारिश, कब शुरू होगा राजस्थान-आरसीबी मैच, नया टाइम हुआ निर्धारित -
Aamir Khan: इतनी मोहब्बत थी तो रीना को छोड़ा क्यों? आमिर के शराब पीने वाली बात पर क्यों भड़के लोग? -
Khawaja Asif Kids: इजरायल को 'कैंसर' कहने वाले PAK रक्षा मंत्री की कितनी औलादें? बेटियों के ठुमके हुए थे VIRAL -
LPG Price Today: 'बिना DAC नहीं मिलेगा सिलेंडर', आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट?












Click it and Unblock the Notifications