Unnao News: खेत पर चारा लेने गई युवती की अर्धनग्न मिली लाश, लेगिंग से बंधे थे हाथ-पैस, मुंह में ठुंसा था कपड़ा
unnao crime news: उन्नाव जिले असोहा थाना क्षेत्र के एक गांव में 20 वर्षीय युवती की अर्धनग्न शव खेत में पड़ा मिला है। युवती के हाथ और पैर बंधे हुए थे और मुंह में कपड़ा ठुंसा हुआ था।

Unnao News: दिलदहला देने वाली खबर उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले से सामने आई है। यहां खेत पर चारा लेने गई एक युवती की अर्धनग्न लाश मिली है। लेगिंग से युवकी के हाथ और पैर बंधे हुए थे और मुंह में कपड़ा ठुंसा हुआ था। युवती का शव मिलने के बाद गांव में हड़कंप मच गया। वहीं, युवती का शव मिलने की सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम भी मौका-ए-वारदात पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
वहीं, परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताते हुए अज्ञात आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। यह वारदात उन्नाव जिले के असोहा थाना क्षेत्र के एक गांव की है। 22 फरवरी की दोपहर को 20 वर्षीय युवती पशुओं के लिए चारा लेने के लिए खेत पर गई हुई थी। दो घंटे तक वह वापस नहीं लौटी तो युवती की चाची उसे बुलाने के लिए खेत पर पहुंच गई। इस दौरान युवती की चाची ने उसे आवाज लगाई, लेकिन युवती की तरफ से कोई जवाब नहीं मिला। जिसपर चाची ने उसको ढूंढना शुरू कर दिया।
युवती को ढूंढते हुए उसकी चाची पास के सरसों के खेत में पहुंची तो वहां पर युवती का अर्धनग्न शव पड़ा हुआ था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, युवती के दोनों हाथ उसकी लेगिंग से बंधे हुए थे और मुंह में कपड़ा ठुंसा हुआ था। शव से कुछ दूर पर उसकी चप्पल और घास की गठरी पड़ी हुई थी। अपनी भतीजी को इस स्थिति में देखकर चाची चीख पड़ीं। शोर सुनकर गांववालों की भीड़ जमा हो गई। जिसके बाद ग्रामीणों ने घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी।
Recommended Video

जानकारी मिलते ही पुलिसबल के साथ सीओ पुरवा संतोष सिंह और एएसपी शशिशेखर भी तुरंत मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मौका-ए-वारदात की जांच की और फॉरेंसिक विभाग ने साक्ष्यों को अपने कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही खेत को पुलिस ने सील कर दिया है। इस मामले में एडिशनल एसपी शशिशेखर सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications