पूर्व मंत्री के बेटे पर लगा युवती की हत्या का आरोप, मायावती ने कहा- दोषियों के खिलाफ तुरंत हो सख्त कार्रवाई

पूर्व मंत्री के बेटे पर लगा युवती की हत्या का आरोप, मायावती ने कहा- दोषियों के खिलाफ तुरंत हो सख्त कार्रवाई

लखनऊ, 11 फरवरी: दो महीने पहले घर से गायब हुई युवती का शव समाजवादी पार्टी की सरकार में मंत्री रहे फतेह बहादुर सिंह के उन्नाव जिले में स्थित प्लाट में गुरुवार 10 फरवरी को मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पूर्व मंत्री का बेटा राजोल सिंह अपने एक साथी के साथ युवती को अगव करने के मामले पहले ही जेल में बंद है। तो वहीं, अब पीड़िता की मां ने फतेह बहादुर सिंह के बेटे पर हत्‍या का आरोप लगाया है। इस मामले के तूल पकड़ने पर बीएसपी चीफ मायावती ने राज्य सरकार से दोषियों के खिलाफ तुरंत सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

 Unnao News: Former SP minister son accused of killing a girl

मायावती ने की कार्रवाई की मांग
पूर्व सीएम मायावती ने शुक्रवार 11 फरवरी को ट्वीट करते हुए लिखा, 'उन्नाव जिले में सपा नेता के खेत में दलित युवती का दफनाया हुआ शव बरामद होना अति-दुःखद व गंभीर मामला। परिवार वाले पहले से ही उसके अपहरण व हत्या को लेकर सपा नेता पर शक कर रहे थे। राज्य सरकार पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए दोषियों के खिलाफ तुरंत सख्त कानूनी कार्रवाई करे।'

क्या है पूरा मामला
उन्नाव जिले में एक 22 वर्षीय युवती 8 दिसंबर 2021 को रहस्यमय हालात में लापता हो गई थी। मां ने पूर्व मंत्री दिवंगत फतेहबहादुर सिंह के बेटे कल्याणी देवी निवासी अरुण कुमार उर्फ रजोल सिंह पर बेटी को अगवा करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया था। पुलिस की निष्क्रियता को देखते हुए गायब किशोरी की मां ने लखनऊ में विगत 24 जनवरी को अखिलेश यादव की कार के सामने आत्महत्या का प्रयास किया।

पूछताछ में बताई ये बात
लखनऊ में हुए इस घटनाक्रम से उन्नाव पुलिस पर सवाल उठने लगे, जिसके बाद सक्रिय हुए पुलिस ने तत्काल राजोल सिंह और सूरज सिंह को गिरफ्तार कर जांच में गति दी। सूरज सिंह ने पूछताछ में राजोल के साथ मिलकर युवती की हत्या कर शव पूर्व मंत्री के कब्बबाखेड़ा स्थित दिव्यानंद आश्रम के पीछे प्लाट में खुदे टैंक के गड्ढे में दबाए जाने की पुलिस को जानकारी दी। एसपी शशि शेखर सिंह ने बताया कि शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम होगा। जो भी रिपोर्ट सामने आएगी उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

क्या कहा पुलिस ने
एएसपी शशि शेखर सिंह ने कहा 8 दिसंबर को गुमशुदगी दर्ज हुई थी। बाद में मुकदमे में तरमीम किया गया था। आज किशोरी की डेड बॉडी बरामद हुई है। जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+