Unnao: जमानत पर जेल से छूटे गैंगरेप के आरोपियों ने फूंका पीड़िता का घर, 2 मासूम बच्चे झुलस गए
Unnao News: जमानत पर जेल से छूटकर बाहर आए गैंगरेप के आरोपियों ने पीड़ित और उसके परिवार पर सुलह का दबाव बनाया। जब पीड़िता के परिजनों से इनकार किया तो उनका घर फूंक डाला।

Unnao News: खबर उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले से है। यहां एक नाबालि गैंगरेप पीड़िता के घर को आग लगा दी गई। इस घटना में दो मासूम बच्चे जख्मी हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
पीड़िता का कहना है कि जमानत पर जेल से छूटे आरोपियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। पीड़िता के परिजनों की मानें तो आरोपी सुलह करने का दबाव बना रहे थे। पीड़ित परिवार ने जब सुलह करने से इनकार कर दिया तो आऱोपियों ने उसके साथ मारपीट की।
इतना ही नहीं, उनके घर को आग लगा दी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना 17 अप्रैल की देर रात उन्नाव जिले के मौरावां थाना क्षेत्र के एक गांव की है। खबर के मुताबिक, गैगरेप के आरोपी दो महीने पहले ही जमानत पर छूटे थे।
आरोपी..पीड़ित और उसके परिजनों पर सुलह का दबाव बना रहे थे। 17 अप्रैल की रात आरोपी अपने दो अन्य साथियों के साथ गैंगरेप पीड़िता के घर आ धमके। आरोप है कि आरोपियों ने सुलह का दबाव बनाया। मना करने पर उन्होंने मारपीट की।
पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए उनके घर में आग लगा दी। आग में पीड़िता का 7 महीने का बेटा और 2 महीने की बहन गंभीर रूप से झुलस गए। बताया जा रहा है कि दोनों मासूम 40-45 प्रतिशत झुल गए हैं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।
एडीएम नरेंद्र सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि गैंगरेप पीड़िता के घर में आग लगाने का मामला सामने आया है, जिसमें दो बच्चे झुलस गए हैं। उनका इलाज चल रहा है। इसके साथ ही बताया कि परिजन की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
Recommended Video

पीड़िता के परिजनों ने बताया कि गांव के ही तीन युवकों ने 31 दिसंबर 2021 और 13 फरवरी, 2022 को उनकी नाबालिग बेटी के साथ गैंगरेप किया था। इस मामले में पीड़िता के परिजनों ने तीनों आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पुलिस ने केस दर्ज कर तीनों आरोपियों के खिलाफ POCSO एक्ट के तहर मुकदमा दर्ज कर लिया और जेल भेज दिया था। इस दौरान पीड़िता सितंबर 2022 में एक बेटे को जन्म दिया था। वहीं, अब परिजन का आरोप है कि जमानत पर छूटे दो आरोपी इस मामले में समझौते का दबाव बना रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications