उन्नाव का मियागंज बनेगा मायागंज, डीएम ने शासन को भेजा प्रस्ताव

उन्नाव का मियागंज बनेगा मायागंज, डीएम ने शासन को भेजा प्रस्ताव

उन्नाव, 25 अगस्त: शहरों और रेलवे स्टेशनों का नाम बदलने के बाद उत्तर प्रदेश में ग्राम पंचायतों के नाम बदलने की कवायद शुरू हो गई है। इसी क्रम में उन्नाव की ग्राम पंचायत मियागंज का नाम बदलने की संस्तुति की गई है। दरअसल, मियागंज ग्राम पंचायत का नाम बदलकर अब मायागंज रखने की तैयारी है। इसके लिए उन्नाव डीएम रवींद्र कुमार ने यूपी सरकार को एक चिट्टी भेजी है।

Recommended Video

    UP में जल्द ही Unnao का Miyaganj बनेगा Mayaganj, DM ने सरकार को भेजा प्रस्ताव | वनइंडिया हिंदी
    Unnao DM sent a proposal to change the name of Gram Panchayat Miyaganj to the government

    ग्राम पंचायत मियागंज की सार्वजनिक बैठक में नाम बदलने को लेकर प्रस्ताव पारित किया गया था। जानकारी के मुताबिक, प्रस्ताव में मियागंज का नाम बदलकर मयागंज किए जाने पर मुहर लगी, जिसके बाद जिले के डीएम को प्रस्ताव भेजा गया था। डीएम ने आगे की कार्रवाई के हिसाब से सरकार को प्रस्ताव भेज दिया है। तो वहीं, अब सरकार की मुहर लगते ही मियागंज का नाम बदलकर मायागंज हो जाएगा।

    बता दें, नाम बदलने के क्रम में सबसे पहले मुगलसराय स्टेशन का नाम बदल कर पंडित दीन दयाल उपाध्याय स्टेशन कर दिया गया। बाद में मुगलसराय तहसील का नाम भी पंडित दीन दयाल उपाध्याय कर दिया गया था। यूपी में बीजेपी सरकार आने के बाद से ही लगातार शहरों और रेलवे स्टेशनों के नाम बदलने का सिलसिला चल रहा है।

    बदले गए थे इन जगहों के भी नाम
    इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज कर दिया गया था। इसके साथ ही प्रयागराज के चार रेलवे स्टेशनों के भी नाम बदले चा चुके हैं। इलाहबाद जंक्शन को प्रयागराज जंक्शन किया गया। इलाहबाद सिटी स्टेशन के बाद इलाहबाद छिवकी स्टेशन का नाम भी बदल दिया गया। वहीं, प्रयागराज घाट को प्रयागराज संगम घाट कर दिया गया। फैजाबाद का नाम बदलकर इसे अयोध्या कर दिया गया था, जबकि पहले अयोध्या शहर ही फैजाबाद जिले में आता था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+