उन्नाव: 'अधमरा' किसान उठकर भागा, प्रियंका गांधी ने डिलीट किया ट्वीट
उन्नाव। उन्नाव में ट्रांसगंगा सिटी में मुआवजे को लेकर किसानों और पुलिस के बीच हुए संघर्ष का एक वीडियो सामने आया था जिसमें जमीन पर पड़े एक किसान को पुलिस डंडे से पीट रही थी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने वीडियो ट्वीट करते हुए यूपी सरकार को घेरा था, लेकिन यह ट्वीट उन्हें तब डिलीट करना पड़ गया जब घटना का पूरा वीडियो सामने आया।

वायरल हुए पहले वीडियो में जमीन पर पड़े किसान को पुलिस डंडे से पीट रही थी। वीडियो वायरल हुआ, जिसके बाद सरकार और पुलिस को कई आरोपों का सामना करना पड़ा। यूपी पुलिस ने घटना का पूरा वीडियो जारी किया, जिसमें वही किसान उठकर भागने लगता है।
वीडियो को शेयर करते हुए प्रियंका ने ट्वीट किया था, 'उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अभी गोरखपुर में किसानों पर बड़ी-बड़ी बातें कर रहे हैं, उनकी पुलिस का हाल देखिए। उन्नाव में एक किसान लाठियां खाकर अधमरा पड़ा है। उसको और मारा जा रहा है। शर्म से आंखें झुक जानी चाहिए, जो आपके लिए अन्न उगाते हैं, उनके साथ ऐसी निर्दयता?' यूपी पुलिस के ट्वीटर हैंडर से घटना का पूरा वीडियो जारी करने के बाद प्रियंका गांधी ने अपने ट्वीटर हैंडल से ये वीडियो डिलीट कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications