चुनावी रंजिश में हारे प्रत्याशी के घर पर निर्वाचित प्रधान ने बोला हमला, गोली लगने से हुई बच्चे की मौत

चुनावी रंजिश में हारे प्रत्याशी के घर पर निर्वाचित प्रधान ने बोला हमला, गोली लगने से हुई बच्चे की मौत

उन्नाव, मई 08: पंचायत चुनाव के परिणाम सामने आने के बाद उत्तर प्रदेश के गांवों में अब खूनी खेल शुरू हो गया है। ताजा मामला उन्नाव जिले के फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र अटिया कबूलपुर गांव का है। यहां शुक्रवार की देर रात प्रधान पति ने अपने साथियों के साथ मिलकर विपक्षी के घर धावा बोल दिया और जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान फायरिंग भी की गई। जिसमें गोली लगने से एक किशोर की मौत हो गई। पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।

one died in firing as unnao panchayat election ends

दरअसल, अटवा गांव में प्रधान पद के लिए इस बार सामान्य महिला सीट आरक्षित हुई थी। गांव निवासी रणधीर सिंह निर्विरोध निर्वाचित होना चाहता था। लेकिन गांव निवासी मनोज पाल ने अपनी पत्नी मीनू पाल का नामांकन करा दिया। इससे रणधीर के मंसूबों पर पानी फिर गया। जिससे रणधीर खुन्नस में था। 2 मई की मतगणना का परिणाम सामने आने के बाद मनोज पाल को हार मिली। हालांकि, रणधीर सिंह चुनाव जीत गया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मनोज पाल ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 11 बजे अचानक गांव की बिजली गई और उसी दौरान मौका पाकर रणधीर सिंह 6-7 लोगों के साथ असलहों से लैस होकर घर पर हमला बोल दिया। गाली देने के साथ जान से मार देने की बात कहते हुए फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान रणधीर सिंह की ओर से करीब 5 राउंड चली फायरिंग में मनोज पाल के परिवार की सियादुलारी (62 साल), दीपक पाल (12 साल) पुत्र विमलेश पाल समेत 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जल्द पकड़े जाएंगे सभी आरोपी
सीओ डॉ. बीनू सिंह ने बताया कि स्थिति को काबू करने के लिए गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। बताया कि मृतक के चाचा की तहरीर पर नवनिर्वाचित प्रधान समेत 7 लोगों पर बलवा, हत्या समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। फिलहाल पुलिस ने मुख्य आरोपी रणधीर सिंह और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही सभी आरोपी पकड़ में आ जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+