उन्नाव में जलाकर मारी गई गैंगरेप पीड़िता के भतीजे का अपहरण, परिजनों ने पुलिस से लगाई गुहार

उन्नाव। 5 दिसंबर, 2019 को उन्नाव के बहुचर्चित बिहार थाना क्षेत्र में मामले में जलाकर मारी गई गैंगरेप पीड़िता के 6 वर्षीय भतीजे का अपहरण कर लिया गया। पीड़ित के परिजनों ने चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसपी आनंद कुलकर्णी समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की दी। आपको बता दें यह पूरा मामला उन्नाव के थाना बिहार क्षेत्र के भाटन खेड़ा गांव का है।

Kidnapped nephew of physical attack victim in Unnao

जानकारी के मुताबिक, बिहार थाना क्षेत्र में 5 दिसंबर, 2019 को गैंगरेप पीड़िता को जलाने का मामला सामने आया था। जिसमें उसके उपचार के दौरान दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। राजनीतिक क्षेत्र में यह मामला काफी जोर-शोर से उठाया गया। प्रियंका गांधी ने भी गांव का दौरा किया था। आज एक बार फिर बिहार थाना क्षेत्र में घटी घटना की चर्चा शुरू हो गई, जब गैंगरेप पीड़िता का 6 वर्षीय भतीजा विगत शुक्रवार की शाम से गायब है।

इस संबंध में एसएसपी आनंद कुलकर्णी अपहरण के मामले में पुलिस ने कैप्टन बाजपेई, हर्षित बाजपेई, अनीता त्रिवेदी, सरोज त्रिवेदी, सुन्दरा लोध के खिलाफ धारा 364 मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता की बहन (रोहिणी) ने मुकदमा दर्ज कराया है। सूचना के बाद गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। एसपी सीओ सहित क्राइम ब्रांच टीम गांव पहुंच गई है। बच्चे को ढूंढने के लिए छानबीन जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+