खेत की रखवाली कर रहे किसान की हत्या, भाई को भाभी और पड़ोसी पर हुआ शक तो पुलिस ने..

उन्नाव। यूपी में उन्नाव के अचलगंज थाना क्षेत्र के हड़हा गांव में खेत की रखवाली कर रहे किसान की हत्या कर दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक सहित अन्य सिपाही घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने स्निफर डॉग को मौके पर दौड़ाया, तो कुछ साक्ष्य मिले। जिसके बाद परिजनों की तहरीर के आधार गांव में रहने वाले एक युवक को पूछताछ के लिए उठवा लिया। प्रभारी बताया ने कहा कि शक की सुई मृतक किसान की बीवी और एक पड़ोसी पर है।

farmer killed at his own farm, police doubt his wife and neighbour

बकौल क्षेत्राधिकारी बीघापुर,''मृतक के भाई की तहरीर पर अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। जिसमें गांव की ही रहने वाली युवक पर शक जाहिर किया गया। हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शीघ्र ही घटना का अनावरण होगा। उन्होंने कहा कि सुशील कुमार लोधी (35) पुत्र श्री केशन कि उस समय हत्या कर दी गई थी जब वह अपने खेत की रखवाली कर रहा था।

मृतक के भाई सुनील की तहरीर पर पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर पड़ोस में रहने वाले पुशु यादव को हिरासत में लिया है। जिसके बाद चर्चाओं का बाजार गर्म है। पुशु यादव का नाम सामने आने के साथ ही मृतक की पत्नी का भी नाम सामने आया। बताया जाता है दोनों में काफी घनिष्ठता थी। क्षेत्राधिकारी बीघापुर पवन कुमार ने आगे बताया कि मृतक बड़े भाई सुनील कुमार की तहरीर पर अचलगंज थाना में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+