विधायक कुलदीप सेंगर ने उन्नाव रेप पीड़िता के पिता को झूठे केस में फंसाया: CBI
उन्नाव। उन्नाव रेप केस मामले में सीबीआई ने गुरुवार को तीस हजारी कोर्ट में बताया कि पीड़िता के पिता को झूठे केस में फंसाने की साजिश की गई थी। पुलिस ने मिलीभगत करके पीड़िता के पिता के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। अधिकारियों ने कोर्ट को बताया कि जब पीड़िता के पिता को गिरफ्तार कर थाने ले जाया जा रहा था, उस दौरान दो पुलिसकर्मी, शिकायतकर्ता और आरोपी विधायक कुलदीप सेंगर के बीच कई फोन कॉल किए गए थे।

FIR लिखने से पहले सेंगर ने किए कई कॉल
सीबीआई वकील अशोक भारतेन्दु ने कोर्ट को बताया कि पीड़िता के पिता को बेरहमी से पीटा गया था। हमने जब मामले की जांच की तो पता चला कि पीड़िता के पिता को झूठे आरोप में फंसाकर आपराधिक साजिश रची गई थी। मृतक पर देसी पिस्तौल और चार कारतूस रखने का आरोप लगाया गया। लेकिन, कई गवाह हैं जिन्होंने बताया कि मृतक के पास कोई भी हथियार नहीं था। वकील ने आगे कहा कि मृतक के खिलाफ शिकायत करने वाला शख्स ईंट-भट्टा पर काम करता है जिसका मालिक कुलदीप सेंगर का भाई है। शिकायतकर्ता और कुलदीप सेंगर की फोन पर कई बार बात हुई। जब झूठी एफआईआर दर्ज हो गई तो दोनों के बीच फोन पर बातचीत बंद हो गई।

गैंगरेप और पॉस्को एक्ट में आरोप तय
आरोपी कुलदीप को दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में लाने के बाद हुई सुनवाई में आरोप तय कर दिए हैं। कोर्ट ने प्रथमदृश्टया पाया है कि सेंगर के खिलाफ आरोप तय करने के लिए पर्याप्त सबूत मौजूद हैं। कोर्ट ने आरोपी कुलदीप सेंगर पर गैंगरेप और पॉस्को एक्ट के तहत आरोप तय किए हैं।

सीबीआई बोली- सेंगर ने किया था रेप
बीते सोमवार को सीबीआई ने जज को बताया कि शशि सिंह पीड़िता को नौकरी दिलाने के बहाने कुलदीप सिंह सेंगर के घर ले गई थी। इस दौरान घर पर कोई मौजूद नहीं था। शशि पीड़िता को पीछे के दरवाजे से घर के अंदर ले गई वहां जाते ही कुलदीप सिंह सेंगर पीड़ित का हाथ खींचते हुए कमरे के अंदर ले गया। सुनवाई के दौरान सीबीआई ने जज से कहा था कि जांच में पीड़िता के आरोप सही पाए गए हैं। कुलदीप सिंह सेंगर ने 4 जून 2017 को पीड़िता के साथ रेप किया था।
-
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव? -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
LPG Crisis: 14.2 किलो के सिलेंडर में अब सिर्फ इतनी KG ही मिलेगी गैस! LPG किल्लत के बीच सरकार ले सकती है फैसला -
Petrol Shortage In Ahmedabad: अहमदाबाद में पेट्रोल पंप पर लगी लंबी लाइन, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट -
Ravindra Kaushik कौन थे? Dhurandhar क्यों कहलाए? Pakistan में कैसे मेजर बना भारत का जासूस? जेल में गुमनाम मौत -
PM Modi Speech Highlights: संसद में गरजे PM मोदी, Hormuz Strait पर दिया बड़ा बयान, भारत का बताया प्लान -
West Bengal Election 2026: बंगाल की ये 7 सीटें बना सकती हैं नया CM! जहां हार-जीत का अंतर 1000 वोट से भी था कम -
Anjali Arora Net Worth: 'काचा बादाम गर्ल' ने शुरू किया ये बिजनेस, कैसे छापेंगी नोट? कितनी संपत्ति की मालकिन?












Click it and Unblock the Notifications