उन्नाव: प्रेमिका की हत्या कर प्रेमी ने खेत में दफनाया शव, 18 महीने बाद पुलिस ने बरामद किए कंकाल

उन्नाव। उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में प्यार की एक खौफनाक दास्तां सामने आई है, जिस सुनकर आप भी कांप जाएंगे। दरअसल, जिस बेटी ने प्यार के खाऱित अपने मां-बाप को छोड़ प्रेमी के साथ जीने मरने की कसमें खाई थीं, वहीं प्रेमी उसकी दुश्मन बन गया। प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या कर शव दफना दिया और फरार हो गया। 18 महीने बाद पुलिस की पकड़ में आए प्रेमी ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि हत्या शादी का दबाव बनाए जाने को लेकर की गई थी। इतना ही नहीं, प्रेमिका की हत्या करने के बाद शव को खेत में दफनाने की बात भी स्वीकार की। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर शव (कंकाल) को बरामद कर सकी।

Boyfriend life lost the girlfriend in Unnao district, body found after 18 months

क्या है पूरा मामला
मामला उन्नाव के अजगैन कोतवाली अंतर्गत कस्बा नवाबगंज का है। जानकारी के मुताबिक, 26 वर्षीय शालू पुत्री रमेश बीते 2 अप्रैल 2019 को घर से अचानक लापता हो गई थी। मृतका की मां रानी ने माखी थाना क्षेत्र के गांव पंडित खेड़ा के रहने वाले सूरज पर बेटी को भगा ले जाने व अपहरण का मुकदमा अजगैन कोतवाली में दर्ज कराया था। वहीं, माखी व अजगैन कोतवाली पुलिस युवती की खोज पाने में असफल रही। मामला कुछ दिनों पहले स्वॉट टीम के हवाले हुआ तो अजगैन पुलिस के साथ मिलकर स्वाट टीम ने खोजबीन शुरू की।

मोबाइल सर्विलांस पर लगाकर छानबीन में जुट गई थी स्वॉट टीम
स्वॉट टीम प्रभारी मोहम्मद फिरोज खान, अजगैन कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार व चौकी इंचार्ज जितेन्द्र यादव ने फरार चल रहे आरोपी सूरज का मोबाइल सर्विलांस पर लगवाया और छानबीन शुरू की। पुलिस ने तीन दिन पहले आरोपी सूरज को कानपुर से हिरासत में लिया और पूछताछ की तो उसने सच बयान कर दिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने माखी थाना क्षेत्र के पंडित खेड़ा गांव में एक खेत से प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में कब्र से शव को बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस ने देखा कि शव के नाम पर सिर्फ नर कंकाल है। लेकिन फिर भी कपड़ों, जंजीर व उसमें पड़े लॉकेट से युवती के पिता ने शव की पहचान की।

खेत में दफनाया था शव
पुलिस ने शव (कंकाल) को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा दिया है। बता दें कि जिस युवती को पुलिस महीनों से तलाश कर रही थी, उसके शव को माखी थाना से महज 8 किलोमीटर दूरी पर प्रेमी ने अपने गांव के बाहर दोस्त अनिल मिश्रा के खेत में दफना दिया था। पुलिस ने प्रेमी को हिरासत में लेकर आगे की कारवाई शुरू कर दी है। पुलिस मामले में अन्य लोगों के शामिल होने की भी जांच कर रही है। वहीं, मुख्य आरोपी सूरज के मददगार रहे अनिल मिश्रा को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एक आरोपी अभी भी पुलिस पकड़ से दूर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+