'कांग्रेस ने कराई थी नेताजी की हत्या' बयान पर बैकफुट पर आए साक्षी महाराज, अपने बयान को कहा कयास
BJP MP Sakshi Maharaj Statement: उन्नाव। कांग्रेस पर सुभाष चंद्र बोस की हत्या का आरोप लगाकर घिरे उन्नाव से बीजेपी सांसद साक्षी महाराज अब बैकफुट पर आ गए हैं। साक्षी महाराज ने अपने बयान को निजी विचार बताया है। उन्होंने कहा कि उनके बयान को पार्टी से ना जोड़ा जाए। एक सवाल के जवाब में साक्षी महाराज ने कहा कि उनका बयान मिथ्या भी हो, लेकिन नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मौत की जांच तो होनी ही चाहिए थी। भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने सफाई देते हुए कहा कि नेताजी की मौत आज भी रहस्य बनी है, आखिर क्यों पंडित जवाहरलाल नेहरू ने कोई जांच नहीं बिठाई? चाहें पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मौत हो या लाल बहादुर शास्त्री की मौत, इन मौतों से पर्दा उठना जरूरी है। उन्होंने कहा, 'सुभाष चंद्र बोस की लोकप्रियता के आगे पंडित नेहरू कहीं नहीं टिकते थे, तो मैंने ऐसे ही कयास लगाए थे, इससे पार्टी का कोई लेना-देना नहीं है।'

'कांग्रेस ने कराई थी नेताजी की हत्या'
बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने उन्नाव में सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती के दौरान बयान दिया था, 'सुभाष चंद्र बोस को समय से पहले ही काल के गाल में भेज दिया गया था। मेरा आरोप है कि कांग्रेस ने ही सुभाष चंद्र बोस की हत्या कराई। नेताजी की लोकप्रियता के आगे पंडित नेहरू तो कहीं ठहरते ही नहीं थे। महात्मा गांधी भी उनकी लोकप्रियता के आगे कहीं नहीं ठहरते थे।' उन्होंने आगे कहा, 'सुभाष चंद्र बोस वह शख्सियत थे जिन्होंने नारा दिया कि तुम मुझे खून दो मैं तुम्हे आजादी दूंगा। अंग्रेज इतने सीधे नहीं थे कि मांगने से आजादी दे देते। इस आजादी के लिए कई लोग शहीद हो गए।' साक्षी महाराज ने कहा कि लहू के भाव से हमने आजादी खरीदी थी।
'नेताजी के बलिदान को देश कभी भुला नहीं सकता'
साक्षी महाराज ने कहा था, नेताजी के बलिदान को देश कभी भुला नहीं सकता। उन्होंने अपना पूरा जीवन देश के लिए समर्पित कर दिया था, लेकिन इतिहास में उनकी वीरता, साहस और पराक्रम को दबाने का काम किया गया।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications