साक्षी महाराज का विवादित बयान, कहा- कांग्रेस ने कराई थी सुभाष चंद्र बोस की हत्या
Sakshi Maharaj Controversial Statement: उन्नाव। अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने एक बार फिर विवादित बयान दे डाला। साक्षी महाराज ने खुले मंच से कांग्रेस पर सुभाष चंद्र बोस की हत्या का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अगर नेताजी जीवित होते तो वही पहले प्रधानमंत्री बनते। बता दें, साक्षी महाराज उन्नाव के औरास ब्लाक क्षेत्र के उटरा डकौली गांव में सभा को संबोधित कर रहे थे।
Recommended Video

'नेताजी की लोकप्रियता के आगे महात्मा गांधी तक नहीं ठहरते थे'
सासंद साक्षी महाराज ने कहा, सुभाष चंद्र बोस को समय से पहले काल के गाल में भेज दिया गया था। बीजेपी सांसद ने नेताजी की हत्या का आरोप कांग्रेस पर लगाया। उन्होंने कहा कि नेताजी की लोकप्रियता के आगे पंडित नेहरू कहीं नहीं टिकते थे, इसलिए उनकी हत्या करवा दी गई। बीजेपी सांसद ने कहा कि नेताजी की लोकप्रियता के आगे महात्मा गांधी तक नहीं ठहरते थे।
नेताजी ने अपना पूरा जीवन देश के लिए समर्पित कर दिया, लेकिन...
उन्होंने कहा कि सुभाषचंद्र बोस वह शख्सियत थे जिन्होंने नारा दिया कि तुम मुझे खून दो मैं तुम्हे आजादी दूंगा। अंग्रेज इतने सीधे नहीं थे कि मांगने से आजादी दे देते। लहू के भाव से खरीदी थी हमने आजादी। उन्होंने कहा कि नेताजी के बलिदान को देश कभी भुला नहीं सकता। उन्होंने अपना पूरा जीवन देश के लिए समर्पित कर दिया था, लेकिन इतिहास में उनकी वीरता, साहस और पराक्रम को दबाने का काम किया गया।












Click it and Unblock the Notifications