Umaria News: पाली के जंगल में मिला महिला का शव, बाघ के हमले की जताई जा रही आशंका
उमरिया जिले के पाली थाना क्षेत्र के जंगल में एक महिला का संदिग्ध परिस्थिति में शव मिला है। ग्रामीणों ने बाघ के हमले से मौत की आशंका जताई है। वहीं मौत की वजह जानने के लिए पुलिस और वन विभाग जांच में जुटा है।

मध्य प्रदेश के उमरिया जिले के पाली थाना इलाके के जंगल में संदिग्ध परिस्थिति में महिला की लाश मिलने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। वही ग्रामीणों की मानें तो बाघ के हमले से महिला की मौत हुई है। बताया गया कि पाली थाना इलाके के गांव लदहू पंचायत भौतरा में मुन्नी बाई यादव उम्र 47 साल की संदिग्ध परिस्थिति में डेड बॉडी मिलने की जानकारी पुलिस को मिली थी।
सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंची और जांच में जुट गई और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। महिला की मौत बाघ के हमले से होने की आशंका जताई गई, यह एरिया घुनघुटी परी क्षेत्र के जमुरी सर्किल के ममान बीट में आता है।
जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम भी जांच में जुट गई वही परीक्षेत्र अधिकारी अर्जुन सिंह ने जानकारी दी कि कुछ ग्रामीणों के द्वारा बताया गया कि बाघ ने हमला किया है। तो वही कुछ लोगों ने बताया कि पेड़ से गिर जाने के कारण महिला की मृत्यु हुई है।
हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि आखिर महिला की मृत्यु बाघ के हमले से हुई है। या पेड़ से गिर जाने के कारण और उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने का इंतजार किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications