Umaria News : वाट्सएप ग्रुप से होगी जंगली हाथियों की निगरानी, पल-पल की मिलेगी जानकारी
Umaria News। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पनपथा कोर क्षेत्र में जंगली हाथियों के झुंड का खतरा बना हुआ है। वन विभाग के कर्मचारी दिन रात सक्रिय होकर ग्रामीणों को समझाइश देने का काम कर रहा है। हाथियों के समूह ने कई गमों के खेतों में पहुंचकर किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाया है। यहां पहुंचे हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया और काफी फसल खराब किए हैं। हालांकि वन विभाग के कर्मचारियों ने लोगों को और हाथियों को संभालने में जुटा हुआ है। हाथियों के समूह ने कुछ दिनों पहले भी आतंक मचा दिया था जिसकी वजह से उमरिया सतना मार्ग पर यातायात भी रोकना पड़ा था।

हाथिओं के आतंक से ग्रामीण परेशान
उन्होंने बताया कि पिछले तीन वर्षों से बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में झारखंड और छत्तीसगढ़ से आए हुए हाथियों के कई झुंड बने हुए हैं. बांधवगढ़ में 36-41 जंगली हाथियों का समूह सक्रिय हैं जो अलग-अलग झुंड में अलग-अलग क्षेत्रों में विचरण करते हैं। यह हाथी कई बार ग्रामीण इलाके के आसपास पहुंच जाते हैं, जिसकी वजह से यहां रहने वाले ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
व्हाट्सएप ग्रुप से निगरानी
हाथियों के आतंक को देखते हुए इस बारे में फील्ड डायरेक्टर ने जानकारी दी पतोर रेंजर द्वारा रात में गश्त की व्यवस्था की गई है। रात में अलग-अलग माध्यम से वन विभाग की टीम गांव में पहुंचते हैं और ग्रामीणों के साथ गस्त करते हैं। पतोर रेंज में बेहतर सुरक्षा बनाने की कोशिश की जा रही है। ग्रामीणों के साथ वन विभाग के कर्मचारी हाथियों को भगाने का कार्य कर रहे हैं, किसी तरीके से फसल और गांव को होने वाले नुकसान को बचाने का प्रयास किया जा रही है। इतना ही नहीं पतोर रेंजर ने 1 व्हाट्सएप ग्रुप भी बना दिया है। जिसके जरिए से हाथियों के मूवमेंट की जानकारी ग्रामीणों तक पहुंचती है।












Click it and Unblock the Notifications