Tiger attack: खूंखार बाघ के पंजे में फंसा था चरवाहा, पेट में लात मारकर ऐसे दी मौत को मात
चरवाहे रामगरीब ने बाघ को बकरियों को मारते हुए देखा, शिकार के दौरान किसी और की मौजूदगी से बाघ नाराज हो गया और बाघ ने बकरियों को छोड़कर चरवाहे पर हमला कर दिया।

कहते है की अगर हिम्मत और हौसला हो तो आप बड़ी से बड़ी ताकत को हरा सकते हैं। एक से एक मुसीबतों का आसानी से सामना कर सकते हैं। इन बात सच कर दिखाया उमरिया के चरवाहे ने जब उसका सामना एक खूंखार शिकारी बाघ से हुआ। तो चरवाहे ने अपनी हिम्मत और हौसले के दम पर बाघ को भागने पर मजबूर कर दिया।
दरअसल, जंगल में मवेशी चराने गए एक व्यक्ति पर अचानक बाघ ने हमला बोल दिया। बाघ चरवाहे को अपना शिकार बनाना ही चाहता था लेकिन चरवाहे ने हार नहीं मानी और बाग से संघर्ष लड़ते हुए बाघ की छाती पर ऐसी लात मारी कि बाघ वापस जंगल की ओर भाग गया। हालांकि बाघ के हमले में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। हालत खतरे से बाहर है।
घटना उमरिया जिले के नौरोजाबाद परिक्षेत्र के निपानिया गांव के पास जंगल का मामला है। यहां रहने वाले 42 साल के राम गरीब बैगा को टाइगर के हमले में घायल होने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राम गरीब बैगा ने जानकारी दी कि रोज की तरह मंगलवार को भी सुबह करीब 12 बजे वह बकरी चराने जंगल गया हुआ था। इसी बीच जंगल में झाड़ियों में छिपे बाघ ने बकरियों पर हमला कर दिया। बाघ ने पलक झपकते ही दो बकरियों को मौत के घाट उतार दिया और इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता बाघ ने उस पर भी हमला बोल दिया। उसके हाथ में टांगी थी, उसने अपने बचाव के लिए बाघ पर टांगी से हमला किया, लेकिन टांगी की लकड़ी टूट गई और बाघ के लगा भी नहीं। बाघ फिर से उस पर हमला बोला लेकिन उसने अपने दोनों हाथों से उसके पंजे पकड़ लिए जिससे बाघ के पंजे उसके हाथ के पंजों से निकल गए। इसी दौरान बाघ और वह गिर गए और जब वह भोसरी बार उठा तो बाघ ने फिर से उन पर हमला करने के छलांग लगा दी। इस दौरान उन्होंने अपनी पूरी ताकत से लात मारी, जो बाघ की छाती पर जा लगी और बाघ गिराते हुए जंगल की तरफ भाग गया।
बाघ के हमले में घायल रामगरीब बैगा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। उधर, इस मामले की जानकारी मिलने के बाद वन परिक्षेत्र पहुंच गए। अधिकारी नौरोजाबाद ने जानकारी दी कि क्षेत्र में बाघ की हलचल अभी भी बनी हुई है, इसलिए ग्रामीणों को सतर्क रहने को कहा गया है।












Click it and Unblock the Notifications