Bandhavgarh Tiger Reserve : 6 दिन से आदमखोर बाघ की तलाश, हाथियों के मदद से चलाया जा रहा ऑपरेशन
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के मानपुर रेंज के खिचड़ी बीट के पटपरिया गांव क्षेत्र में छठे दिन से आदमखोर बाघ को पकड़ने का तलाश अभियान तेज हो गया है.

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के मानपुर परिक्षेत्र के खिचकिड़ी बीट के पटपारिया गांव में टाइगर के हमले के बाद बच्चे की मौत के बाद से ही टाइगर रिजर्व के कर्मचारियों ने गांव में डेरा डाले हुए हैं। हाथियों के दल के साथ कैंप बनाकर अधिकारी-कर्मचारी लगातार आदमखोर बाघ की तलाश में जुटे हैं। रेस्क्यू करने की तैयारी कर रहे हैं। गांव सहित आसपास एरिया में लगातार बाघ की खोज बीन की जा रही है।
हाथियों के साथ कर्मचारी कर रहे तलाश
Recommended Video
खिचकिड़ी बीट अंतर्गत पटपारिया गांव के आसपास एरिया में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की टीम और 4 हाथियों के दल लगातार 6 दिनों से जंगलों में खोज रहे है। जंगल में पिंजरा भी लगाया जा चुका है। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के अधिकारी रेस्क्यू ऑपरेशन की देखरेख भी कर रहे हैं।
बाघ का होगा स्वास्थ्य परीक्षण
बाघ को पकड़ने के बाद टाइगर के स्वभाव की जांच की जाएगी। बाघ के स्वास्थ्य का परीक्षण करवाया जाएगा। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के सहायक संचालक सुधीर मिश्रा ने जानकारी दी कि बाघ को पकड़ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। जंगल में पिंजरा भी रखा गया है। बाघ की खोजबीन की जा रही है। हाथी का दल और हमारी टीम लगी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications