MP News : उमरिया के घुनघुटी में फिर हुई एक बाघ की मौत, प्रदेश में एक वर्ष में 33 टाइगर की मौत

उमरिया जिले के रेगुलर फारेस्ट में एक बाघ का शव मिला है। मृत बाघ 12 से 14 वर्ष का बताया जा रहा है।

tiger death in umaria

शहडोल संभागीय मुख्यालय से लगे घुनघुटी वन परिक्षेत्र के काचोदर बासाड नाला के पास बाघिन का शव मिला है। फिलहाल बाघिन की मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। मृत बाघ 12 से 14 वर्ष का बताया जा रहा है। सामान्यतः वन मंडल में बाघ की मौत पर सवाल खड़े हो रहे है। 26 दिसबंर को ही बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के खितौली रेंज में लगभग 12 महीने के बाघ के शावक का शव मिला था। अब तक प्रदेश में एक साल में 33 टाइगर की मौत हुई है।

उमरिया जिले के सामान्य वन मंडल के घुनघुटी वन एरिया में शुक्रवार को सुबह करीब 11 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में बाघिन का शव देखा गया था। सूचना मिलते ही मौके पर वन विभाग के अधिकारी पहुंचे, और जांच में जुट गए।

tiger death in umaria

बताया गया कि सामान्य वन मंडल के घुनघुटी वन एरिया के कांचोदर बीट के कक्ष क्रमांक 234 में बाघिन का शव बरामद हुआ है। वन विभाग को जानकारी मिलते ही परिक्षेत्र अधिकारी अपने दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी के बाद डीएफओ और एसडीओ भी घटनास्थल पर पहुंचे, और जांच में जुट गए। डॉक्टरों की टीम ने बाघिन का पीएम किया और अंतिम संस्कार किया है।

परिक्षेत्र अधिकारी अर्जुन सिंह ने जानकारी दी कि बाघिन का शव मिला है। जांच की जा रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ सामने आ पाएगा।

Recommended Video

    Video में देखें बांधवगढ़ में रोमांचक नजारा, नाइट सफारी में तीन शावकों साथ दिखी बाघिन

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+