Tiger video : : बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में गुनगुनी धूप खाने बाहर निकला महामन मेल बाघ, रोमांचित हुए पर्यटक

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में गुनगुनी धूप खाने निकला महामन मेल टाइगर जिप्सी के पीछे-पीछे चल रहा था।

Bandhavgarh Tiger Reserve Magadhi Zone Mahaman,

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बढ़ती ठंड के कारण खुले इलाकों में वन्य जीव और बाघ धूप सेंकते नजर आ रहे हैं। कभी जंगल में, कभी घास के मैदान में और कभी वाहनों के बीच रास्ते में बाघ आ जाते हैं। पर्यटकों को लगभग हर दिन बाघ देखने को मिलते हैं। मंगलवार को भी ऐसा ही हुआ जब रोड पर महामन मेल बाघ जिप्सी के पीछे पीछे चलता रहा और कुछ देर बाद झाड़ियों में चला गया। डर और उत्तेजना के बीच लोगों ने इस नजारे को कैमरे में कैद कर लिया। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Recommended Video

    Tiger video : बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में गुनगुनी धूप खाने बाहर निकला महामन मेल बाघ

    बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के मगधी जोन में महामन मेल टाइगर मंगलवार को पर्यटकों की जिप्सी के पीछे पीछे आराम के साथ जंगल में अपने क्षेत्र में धूम का आनंद ले रहा था। वनमार्ग में आगे जिप्सी और पीछे जिप्सी और बीच में टाइगर रिजर्व का मशहूर बाघ महामन को देख पर्यटक काफी रोमांचित हो गए। उन्होंने बाघ का वीडियो अपने कैमरे में कैद कर लिया।

    महामन बाघ की मगधी में टैरिटरी

    महामन मेल टाइगर बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व का प्रसिद्ध बाघ है। करीब 9 साल का है। महामन मेल टाइगर ने मगधी जोन के जंगलों में अपनी टैरिटरी बना रखी है। महामन सैलानियों को अपने ही अंदाज में दिखाई देता है। इसके अंदाज के पर्यटक दीवानें होते हैं। महामन टाइगर सैलानियों से फ्रेंडली रहता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+